अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह) । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर शहीद भगत सिंह स्मृति ट्रस्ट (Shaheed Bhagat Singh Smriti Trust) द्वारा “हमारे समय की चुनौतियां और स्त्री विमर्श” विषय पर ट्रस्ट की सचिव साधना सिंह (Sadhana Singh) की अध्यक्षता व मुजम्मिल फिदा (Muzammil Fida) के संचालन में गोष्ठी हुई। इस अवसर पर 42 नारी शक्तियों को स्वयं सिद्धा सम्मान 2025 प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि अंग्रेजी व हिंदी कविताओं की लेखिका पूनम सूद चावला (Poonam Sood Chawla), विशिष्ट अतिथि डॉ बुशरा खातून (Dr Bushra Khatoon), डॉ विनीता कुशवाहा (Dr Vineeta Kushwaha), डॉ पूनम यादव (Dr Poonam Yadav), ऊष्मा वर्मा (Ushma Verma) और डॉ विशाल श्रीवास्तव (Dr Vishal Srivastava) रहे।
मुख्य अतिथि पूनम सूद ने कहा कि आज हम सभी यहां एक बहुत ही खास अवसर पर एकत्रित हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का दिन महिलाओं के संघर्ष, उनकी उपलब्धियों और उनके अधिकारों का है। डॉ पूनम यादव और मालती तिवारी ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी क्षमता साबित की है। सचिव साधना सिंह ने कहा कि आज महिलाएं अंतरिक्ष तक पहुंच चुकी हैं। डॉ विनीता कुशवाहा, डॉ नीरज सिंहा नीर ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापित करते हुए चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं बल्कि हमें हर दिन महिलाओं का सम्मान करना होगा।
हुरियारिनों ने बरसाईं लाठियां…हुरियारों की खुद को बचाने की लीला ने मोहा भक्तों का मन
ट्रस्ट द्वारा पूनम सूद, डॉ विनीता कुशवाहा, मांडवी सिंह, ऊष्मा वर्मा, डॉ कल्पना कुशवाहा, डॉ पूनम यादव, सीमा, डॉ बुशरा खातून, रंजना शुक्ला, पूनम श्रीवास्तव, तमन्ना तरन्नुम, पल्लवी वर्मा, पूनम कुमारी, ममता सिंह, प्रेरणा, मालती तिवारी, नीतू द्विवेदी, मीरा मिश्रा, सरिता गुप्ता, शिवांगी शर्मा, रीना शर्मा, अपर्णा जायसवाल, खुशबू सिंह, शैल कुमारी, नूरजहां फिदा, रेशमा बानों, शिखा श्रीवास्तव, कंचन सिंह, ओमवती, रजनी सिंह, यशोदा सिंह, शशी रावत, डॉ संतोष गर्ग, नीलम मध्यान, संवारी देवी, शोभा अक्षर, स्नेहलता निषाद, मनोरमा साहू, प्रसूनलता सिंह, सोनम श्रीवास्तव, रागिनी वर्मा, सोनी श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।