Special Desk। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर (Butch Wilmore) 9 महीने बाद बुधवार को पृथ्वी पर सफल लैंडिंग कर ली है। अंतरिक्ष यात्रियों (Astronauts) की मेडिकल जांच (Medical Examination) की जा रही है। नासा (NASA) ने पूरे मिशन को सफल बताते हुए कहा कि सबकुछ प्लानिंग के तहत हुआ और सभी अंतरिक्ष यात्री पूरी तरह सुरक्षित (Astronauts are Completely Safe) हैं। यह पूरी दुनिया के लिए एक अविस्मरणीय क्षण (Unforgettable Moment) था। सुनीता और विलमोर ने स्पेसएक्स के सीइओ एलन मस्क (SpaceX CEO Elon Musk) और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (usk and US President Donald) के प्रति आभार व्यक्त कियाहै। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सुनीता विलियम्स को धैर्य और दृढ़ता की मूर्ति (Epitome of Patience and Perseverance) बताया है।
अंतरिक्ष में फंसे नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की 286 दिन बाद बुधवार तड़के 3 बजकर 27 मिनट पर पृथ्वी पर सकुशल वापसी हुई। नासा से मिली जानकारी के मुताबिक़ सुनीता और विल्मोर को लेकर स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) से मंगलवार सुबह 8.15 बजे रवाना हुआ और बुधवार को तड़के सुबह 3.27 बजे फ्लोरिडा के तट पर पानी में सफल लैंडिंग की। नासा ने इस उनके लैंडिंग बेहद खूबसूरत वीडियो लाइव किया, जिसे पूरी दुनिया देख रही है। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी अंतरिक्ष से वापस आये हैं।
उल्लेखनीय है कि सुनीता और विल्मोर एक सप्ताह के लिए बोइंग के नये स्टारलाइनर कैप्सूल से पांच जून, 2024 को केप कैनवेरल से आइएसएस के लिए रवाना हुए थे। लेकिन अंतरिक्ष यान से हीलियम के रिसाव और वेग में कमी के कारण वे लगभग नौ माह से अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे हुए थे। इन हालातों में दुनिया के तमाम लोगों को उनके कुशलता को लेकर भी चिंता होने लगी। दरअसल, कल्पना चावला के साथ हुई दुर्घटना को याद कर लोग उनकी कुशलता की प्रार्थना कर रहे थे। भारत में तो पिछले दो-तीन दिनों से लाखों लोग मंदिरों में सुनीता कि सकुशल वापसी कि प्रार्थना कर रहे थे। आखिरकार आज 19 मार्च को सुनीता अन्य साथियोंके साथ सकुशल धरतीपृथ्वी पर वापस आ गयी।
सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर सकुशल वापसी पर भारत में जश्न का माहौल है। पूरा देश भारतीय मूल की बेटी की सफलता पर धन्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनीता को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘आपका स्वागत है, क्रू9 ! धरती ने आपको मिस किया। प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, ‘उनका यह अनुभव धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा रहा है। सुनीता विलियम्स और क्रू 9 के अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता का सही अर्थ क्या है। विशाल अनिश्चितता के सामने उनका अटूट दृढ़ संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा।
पीएम नरेद्र मोदी ने अंतरिक्ष यात्रियों कि कुशल वापसी के बाद सुनीता विलियम्स को एक पथप्रदर्शक और एक आइकन हैंबताते हुए कहा कि अंतरिक्ष अन्वेषण का मतलब है मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखने का साहस करना और उन सपनों को हकीकत में बदलने का साहस करना। सुनीता ने अपने पूरे करियर में इस भावना का उदाहरण दिया है।