Breaking News

अनिल कपूर ने अपनी सुपर वुमन सुनीता को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

अनिल कपूर (Anil Kapoor) जितने उम्दा अभिनेता हैं, उतने ही अच्छे पति और पिता भी हैं। अनिल ने 1984 में सुनीता कपूर (Sunita Kapoor)से शादी की थी। उनके तीन बच्चे हैं- सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर। अनिल की पत्नी सुनीता का आज जन्मदिन है। इसी खास मौके पर अनिल ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पत्नी के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। वहीं फराह खान (Farah Khan) ने भी सुनीता को जन्मदिन की बधाई दी है।

बेल बॉटम जींस को स्टाइल करने के 5 बेस्ट तरीके, जिनकी वजह से दिखेंगी सबसे अलग

अनिल कपूर ने अपनी सुपर वुमन सुनीता को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

पत्नी के जन्मदिन पर अनिल कपूर का भावुक पोस्ट

अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर इन शानदार तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ‘मेरी सुपर वुमन को जन्मदिन की शुभकामनाएं.. वो सबसे अच्छी इंसान जो हर दिन को सिर्फ मेरे साथ रहकर एक्साइटिंग बना देती है…चाहे अच्छा हो, बुरा हो या बदसूरत, तुम हर दिन को सार्थक बनाती हो। जिस दिन से मैं तुमसे मिला हूं, तुम मेरी सबसे अच्छी दोस्त रही हो, हर उस चीज में मेरी साथी रही हो जो वाकई मायने रखती हैं।’

अनिल ने की सुनीता की तारीफ

आगे अनिल ने सुनीता के लिए लिखा, ‘तुम्हारे साथ जीवन सिर्फ एक सफर नहीं है- यह प्यार, हंसी और अंतहीन यादों से भरा एक रोमांच है। तुम हमारे घर की जान हो, हर सफलता के पीछे की ताकत हो और वो वजह हो जिसकी वजह से मैं हर दिन मजबूती के साथ जागता हूं।’

अनिल ने किया प्यार का इजहार

अनिल ने आगे लिखा, ‘आज और हर दिन आपका जश्न मनाने के लिए, मेरा प्यार सुनीता कपूर, आपसे अभी, हमेशा और हमेशा प्यार करता हूं।’

फराह खान ने भी किया सुनीता को बर्थ डे विश

बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान ने भी सुनीता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। फराह ने इंस्टाग्राम पर एक लाजवाब वीडियो शेयर किया, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे गाना गाते नजर आ रहे हैं। फराह ने इस पोस्ट के साथ लिखा, ‘जब हर कोई यह गाना गाता है तो आपको पता चल जाता है कि यह सुनीता कपूर का जन्मदिन है। लव यू सुनीता.. कुछ लोग आधी रात तक जागते हैं।’

About News Desk (P)

Check Also

Saugat-e-Modi : पीएम की ‘ईदी’

प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) मुसलमानों में ‘ईदी’ (Eidi) की सौगात बंटवा रहे हैं। इसे ...