Breaking News

फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का निधन

मुंबई. अभिनेता विनोद खन्ना का आज उपचार के दौरान निधन हो गया। वह गुरदासपुर से भाजपा के सांसद थे। 70 वर्षीय खन्ना पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। अभिनेता विनोद खन्ना कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे।

अटल के मंत्रिमंडल में बने थे मंत्री

विनोद खन्ना ने बॉलीवुड में वर्षों तक राज किया और 1998 के लोकसभा चुनावों के दौरान वह भाजपा से जुड़े और अपना पहला चुनाव गुरदासपुर से लड़कर सांसद बने। बाद में उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में पर्यटन और विदेश राज्य मंत्री भी बनाया गया। खन्ना 2014 का लोकसभा चुनाव भी गुरदासपुर से जीते थे।

फ़िल्म जगत में शोक की लहर

खन्ना के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर है और कई अभिनेता-अभिनेत्रियों ने ट्वीट कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि भी दी। खन्ना का निधन पंजाब भाजपा के लिए भी एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

हादसे के बाद कई लोगों के बारे में नहीं मिल रही जानकारी, घायलों के इलाज में लापरवाही का आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली स्टेशन (Delhi Station) पर मची भगदड़ में अभी भी कई लोग ऐसे ...