Breaking News

‘इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ अभ्युदय’ द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन

लखनऊ। इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ अभ्युदय द्वारा गोमती नगर विस्तार के सेक्टर 4 में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब के सदस्यों ने एक साथ 70 फलदार और छायादार वृक्ष लगा। जानवरों से वृक्षों की सुरक्षा हेतु 70 “ट्री गार्ड” भी लगाए गये।

सारे ट्री गार्ड पर दोनों तरफ पर्यावरण संबंधित स्लोगन के प्लाकार्ड भी इनर व्हील ब्रांडिंग के तहत लगाए गये। वृक्षारोपण का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी बृजलाल के कर कमलों से नीम और पाकड के वृक्ष लगा कर किया गया।

बृजलाल ने इस नेक कार्य के लिए अध्यक्ष सपना त्रिपाठी और क्लब के सदस्यों को बधाई दी और अपना पूरा सहयोग देने का वादा भी किया। कार्यक्रम में सदस्यों के अलावा डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट क्वाडिनेटर मधुरिमा बाजपेई भी शामिल रही। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष सपना त्रिपाठी ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

About Samar Saleel

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...