Breaking News

4 राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने कसी कमर, तय किए चुनाव प्रभारी

इसी साल के अंत और शुरुआत में हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लेकर भाजपा आलाकमान ने कमर कसनी शुरू कर दी है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इन राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।

9 अगस्त को पार्टी की तरफ से घोषणा की गई, जिसमें बताया गया कि, केंद्रीय ग्रामीण विकास व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को हरियाणा का चुनाव प्रभारी और उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह को चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश के संगठन प्रभारी के रूप में डॉ. अनिल जैन, राष्ट्रीय महामंत्री कार्यरत रहेंगे।

वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर को चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय को चुनाव सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। बता दें कि दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है लेकिन बीजेपी ने इसके लिए अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी का जिम्मा दिया है और केशव प्रसाद मौर्य और लक्ष्मण सावदी को चुनाव सह प्रभारी बनाया है।

झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश माथुर को झारखंड का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है और सह प्रभारी नंद किशोर यादव (बिहार सरकार में मंत्री) को बनाया।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को पूरा हो रहा है। जबकि महाराष्ट्र का 11 नवंबर को, वहीं झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक समय से पहले चुनाव की स्थिति में झारखंड में सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है, जबकि नवंबर तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव के एक से डेढ़ महीने के बाद झारखंड में अलग से चुनाव कराने का कोई औचित्य नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में तीनों राज्यों के चुनाव एक साथ कराने पर सहमति बन सकती है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

University of Toronto, Canada द्वारा CMS छात्रा को 69,000अमेरिकी डालर की Scholarship

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस की छात्रा समाइरा परवीन (Samaira Parveen) को ...