Breaking News

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर इस एक्ट्रेस ने CAA की आलोचना करते हुए, कहा:’काले कानून के रूप…’

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने भी इस कानून की आलोचना की है। उर्मिला ने इस कानून की तुलना अंग्रेजों के रॉलेट एक्ट से की है। जिसे ब्रिटिश शासक ने 1919 में दूसरे विश्व युद्ध के बाद पास कराया गया था। इस कानून को इतिहास में काले कानून के रुप में याद किया जाता है।

गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर CAA की आलोचना करते हुए उर्मिला मातोंडकर ने कहा 1919 में दूसरे विश्व युद्ध के खत्म होने बाद अंग्रेज यह समझ गए थे कि हिंदुस्तान में उनके विरूद्ध असंतोष बढ़ रहा है। इसलिए उन्होंने रॉलेट एक्ट जैसे एक कानून को भारत में लागू कराया। 1919 के इस रॉलेट एक्ट और 2019 के सिटिजनशिप एमेंडमेट एक्ट को अब इतिहास के काले कानून के रूप में जाना जाएगा।

आपको बता दें कि उर्मिला से पहले बॉलीवुड से जुड़े तमाम अन्य लोगों ने भी CAA की आलोचना की थी। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, फिल्म निर्माता मीरा नायर, गायक टीएम कृष्णा, लेखक अमिताव घोष, इतिहासकार रोमिला थापर समेत 300 से ज्यादा हस्तियों ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) का विरोध करने वाले छात्रों और अन्य के साथ एकजुटता प्रकट की है।

‘इंडियन कल्चरल फोरम’ में 13 जनवरी को प्रकाशित हुए बयान में इन हस्तियों ने कहा कि सीएए और एनआरसी भारत के लिए ‘खतरा’ हैं। बता दें कि उर्मिला मातोंडकर 2019 के चुनाव से पहले मुंबई में कांग्रेस पार्टी की सदस्य बनी थीं। उर्मिला पूर्व में कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि 2019 के चुनावी मैदान में उर्मिला मातोंडकर को हार का सामना करना पड़ा था।

About News Room lko

Check Also

हादसे के बाद कई लोगों के बारे में नहीं मिल रही जानकारी, घायलों के इलाज में लापरवाही का आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली स्टेशन (Delhi Station) पर मची भगदड़ में अभी भी कई लोग ऐसे ...