Breaking News

कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ी हलचल, डॉ. हर्षवर्धन सहित इन 9 मंत्रियों ने अपने पद से दिया इस्तीफ़ा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बुधवार को मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। राज्यमंत्री प्रताप चंद सारंगी की भी छुट्टी हो गई है।शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सदानंद गौड़ा और श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, इसके अलावा महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी से इस्तीफा मांगा गया है। इसी बीच उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा की कैबिनेट से छुट्टी हो गई है। संजय धोत्रे से भी इस्तीफा ले लिया गया है। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था।

बताया जा रहा है कि रमेश पोखरियाल निशंक को खराब स्वास्थ्य की वजह से केंद्रीय कैबिनेट से हटाया गया है। कोरोना होने के बाद से ही उनका स्वास्थ्य लगातार ठीक नहीं था, ऐसे में अब उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया जा रहा है। बता दें कि इन नामों से पहले ही केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है।

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबश्री चौधरी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया है। एएनआई ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में 43 नेता केंद्रीय मंत्रियों के रूप में शपथ लेंगे।

About News Room lko

Check Also

मतदान के दौरान गोलीबारी; राजनीतिक दलों के एजेंटों की मिली धमकी, नाराज मतदाताओं ने की तोड़फोड़

इंफाल: आंतरिक मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दौरान दो पूर्वी और तीन पश्चिमी ...