Breaking News

अभिषेक बच्चन ने सारे गले-शिकवे भुलाकर विवेक ओबेरॉय को गले लगाया

ऐसा लगता है कि अब विवेक ओबेरॉय और अभिषेक बच्चन के बीच सबकुछ ठीक हो गया है। उन्होंने सभी गिले-शिकवे मिटा दिए हैं। कम से कम हाल ही में जो हुआ उसे देखकर तो यही लगता है। दरअसल बैडमिंटन स्टार पी. वी. सिंधु के लिए आयोजित किए गए सम्मान समारोह में कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं। इनमें अभिषेक और विवेक भी शामिल थे।

अभिषेक और विवेक दोनों जैसे ही यहां रेड कार्पेट पर मिले तो एक-दूसरे को गले लगा लिया। यह नजारा अद्भुत था। विवेक हाथ बांधे खड़े थे और सामने अभिषेक अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ खड़े थे। दोनों की नजरें मिलीं और फिर….सब भूलकर गले मिल गए।

दरअसल, इसी साल मई के महीने में विवेक ओबेरॉय उस समय विवादों में घिर गए जब उन्होंने एग्जिट पोल से जुड़ा ऐश्वर्या राय बच्चन का एक ‘मीम’ ट्विटर पर साझा कर दिया. इस मामले में जहां महिला आयोग ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। वहीं अदाकारा सोनम कपूर, डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालिवाल सहित कई लोगों ने उनकी आलोचना की थी.

बाद में विवेक ओबेरॉय ने सारे मीम्स अपने ट्विटर हैण्डल से हटा लिए और सॉरी भी बोला था, लेकिन माना जा रहा था कि जूनियर बच्चन और ऐश्वर्या विवेक ओबेरॉय से लगातार नाराज थे, लेकिन पीवी सिंधु के सम्मान समारोह में अभिषेक ने विवेक ओबेरॉय को गले लगा कर जाहिर कर दिया कि उन्होंने सारे गले-शिकवे खत्म कर दिये हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर सामने आया राजकुमार राव का बयान, बोले- आप मशहूर हैं इसलिए इसकी…

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘श्रीकांत-आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ ...