Breaking News

जिला प्रशासन पर लगाया कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने का आरोप

औरैया। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को ककोर मुख्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने जिला प्रशासन पर कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने का आरोप लगाया है। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को ककोर मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा को सौपे शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि जिला प्रशासन निष्पक्ष भाव से अपने कर्तव्य व दायित्व का सही निर्वहन नहीं कर रहा है।

फरियादियों की शिकायतों का फर्जी निस्तारण किया जा रहा है। शिकायतों की क्रास चेकिंग भी नहीं होती है। जिले के आम किसान का धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदा जा रहा है। आवारा जानवरों से किसानों की फसलें व जान को नुकसान हो रहा है। विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। आरटीआई आवेदनों पर सही जानकारी नहीं दी जा रही है। तथा प्रथम अपील पर सुनवाई भी नहीं हो रही है। अधिकारी अपने दफ्तरों में समय से नहीं पहुंच रहे हैं। तथा आम नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार भी कर रहे हैं। जिला प्रशासन सरकार की मंशा के प्रतिकूल कार्य करके सरकार की छवि को धूमिल कर रहा है।

जिला प्रशासन की जनविरोधी कार्यशैली के विरोध में भारतीय मंडल उपाध्यक्ष संत कुमार तिवारी व जन जागरण समिति के अध्यक्ष महेश पांडे गत 25 जनवरी 2021 को जिला मुख्यालय का ककोर पर प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक धरने पर बैठने का निर्णय लिया है। श्री पांडे ने जिले के पीड़ितों से अपनी- अपनी समस्याओं को तीन-तीन प्रतियों में लाकर अपनी- अपनी समस्याओं के निदान के लिए 25 जनवरी 2021 को धरने में शामिल होने की अपील की है।

महेश पांडे ने जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम से शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण की अपील करते हुए सुझाव दिया है कि जिले में अकर्मण्य अधिकारियों को जिम्मेदारी के पद से हटाते हुए योग्य निष्पक्ष भाव से काम करने वाले अधिकारियों की नियुक्ति करें, जिससे जिले की जनता में एक सही संदेश जाये।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

शादीशुदा प्रेमिका के साथ बिस्तर में था प्रेमी, सास ने देख लिया तो मार डाला; गिरफ्तार

एटा:  उत्तर प्रदेश के एटा में महिला ने प्रेमी संग मिलकर सास की गला दबाकर ...