Breaking News

अपर मुख्य सचिव ने किया धान क्रय केंद्र एवं गौशाला का निरीक्षण

औरैया। रविवार को पिछ़डा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अपर मुख्य सचिव हेमंत राव ने बिधूना में उप मंडी स्थल में बने खाद्य एवं रशद विभाग द्वारा धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने नगर पंचायत बिधूना के द्वारा संचालित अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल का पहुंचकर निरीक्षण किया।


रविवार को भ्रमण पर आए पिछ़डा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अपर मुख्य सचिव हेमंत राय उप मंडी समिति पहुंचकर खाद्य विभाग द्वारा बनाऐ गयें धान क्रय केन्द्र पर लगें बैनर आदि में लिखे नम्बरों के बारें जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा अभी तक 681 किसानों के क्रय केन्द्र पर खरीदे गयें धान के बारें विस्तार से जानकारी कर किसानों को धान का समय से भुगतान के बारें मे जानकारी ली। जिसमें अभी तक 672 किसानों के खातों में भुगतान के रिकार्ड की जानकारी मिली। निरीक्षण के दौरान किसान राम लाखन अपने धान तौला रहे थे।

उन्होंने किसान से धान बेचने में कोई दिक्कत आदि जैसे धान रेट, कोई कटौती आदि की जानकरी ली। जिसके बाद नगर पंचायत द्वारा भर्थना रोड़ स्थित आस्थायी गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। जिसमें गौशाला में रखे गयें गौवंशो के कानों पर लगें टैक देख कर जानकारी की। वही गौशाला में गौवंशों को दिए जाने वाले चारे के बारे में जानकारी कर भूसा दाना, गुड चैक किया। उन्होंने निर्देश दिये कि गोवंशों को ठंड से बचाया जाए उन्हें पर्याप्त मात्रा में भूसा चारा खिलाया जाए।

किसी भी गोवंश की भूख या ठंड से मृत्यु नहीं होनी चाहिए। उन्होंने गोवंशों की देखरेख में लगे कर्मियों से गोवंशों के स्वास्थ्य एवं इलाज के संबंध में भी जानकारी ली। इस मौके जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी रेखा एस चैहान, मुख्य विकास अधिकारी अशोक बाबू मिश्रा, जिला खाद्य विपरण अधिकारी सुधांशू शेखर चौबे,एसडीएम राशिद अली आदि लोग मौजूद रहें।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...