Breaking News

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में सुबह हुए आतंकी हमले में 35 नागरिकों की मौत

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में बुधवार सुबह हुए आतंकी हमले में 35 नागरिकों की मौत हो गई। मृतकों में अधिकतर महिलाएं हैं। राष्ट्रपति रोच मार्क काबोर ने कहा है कि हमले के बाद सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में करीब 80 आतंकवादी मारे गए। राष्ट्रपति ने देश में 48 घंटे के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

राष्ट्रपति ने इस आतंकी हमले की जानकारी ट्वीट संदेश में दी। बुर्किना फासो की सेना ने कहा कि सोउम प्रांत के अरबिंदा शहर में सुबह हुए इस आतंकी हमले में सात जवान भी मारे गए हैं। हमले में नागरिकों के अलावा 80 आतंकी भी मारे गए। पिछले पांच साल में बुर्किना फासो में यह सबसे बड़ी आतंकी वारदात है।

बुर्किना फासो के संचार मंत्री रेमिस डैनजिनोऊ ने बताया है हमले में 35 लोगों की मौत हुई है। इनमें 31 महिलाएं हैं।

उल्लेखनीय है कि बुर्किना फासो के पड़ोसी देश माली और नाइजर हैं। माली और नाइजर में अक्सर आतंकी हमले होते रहते हैं। 2015 से इस क्षेत्र में आतंकी वारदात बढ़ी हैं।

About News Room lko

Check Also

भारतीय राजदूत ने हज यात्रियों के लिए सुविधाओं का किया निरीक्षण

सऊदी अरब (Saudi Arabia) में भारतीय राजदूत डॉ सुहेल खान (Indian Ambassador Dr Suhail Khan) ...