Breaking News

शादी के 6 साल बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बनने वाले हैं मम्मी पापा, कपल ने किया खुलासा

बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को लेकर गुड न्यूज सामने आ रही है।  कपल पहले बच्चे का जल्द वेलकम करने जा रहा है।बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर माता-पिता बनने वाले हैं। अप्रैल 2016 में बिपाशा और करण बेदी शादी के बंधन में बंधे थे।

इस बारे में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी करने वाले हैं। बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी की खबरें सुन उनके फैंस खासा उत्साहित हैं। बता दें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को 6 साल हो चुके हैं और अब उनके घर किलकारियां गूंजने जा रही हैं।

उनकी शादी बेहद निजी तरीके से हुई थी जिसमें परिवार के लोग और करीबी ही शामिल थे। शादी के बाद से बिपाशा की प्रेग्नेंसी की कई बार अफवाहें उड़ीं, जिससे कपल ने हमेशा इनकार किया। अब बताया जा रहा है कि बिपाशा और करण के घर उनका पहला बच्चा आने वाला है। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

About News Room lko

Check Also

विश्व संगीत दिवस विशेष: बी प्राक, जुबिन, जोनिता, स्टेबिन बेन और अन्य गायकों के लिए जीवनरेखा है संगीत

मुंबई। विश्व संगीत दिवस (World Music Day) के अवसर पर भारत के कुछ सबसे लोकप्रिय ...