Breaking News

लंबे इंतजार के बाद भारत को मिलेंगे 24 हंटर हेलीकॉप्टर

वॉशिंगटन। अमेरिका ने करीब 10 साल के लम्बे इंतजार के बाद 2.4 अरब डॉलर की अनुमानित कीमत पर भारत को 24 बहुउपयोगी एमएच 60 ‘रोमियो’ (MH-60R) सी हॉक हेलीकॉप्टर की बिक्री को मंजूरी दे दी है। लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित ये हेलीकॉप्टर पनडुब्बियों और पोतों पर अचूक निशाना साधने में सक्षम होने के साथ ही समुद्र में तलाश एवं बचाव कार्यों में भी काफी उपयोगी हैं।

अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने में

ट्रम्प प्रशासन ने मंगलवार को कांग्रेस में अधिसूचित किया कि उसने 24 एमएच-60आर बहु उपयोगी हेलीकॉप्टरों की बिक्री को मंजूरी दे दी है। ये हेलीकॉप्टर भारतीय रक्षा बलों को सतह रोधी और पनडुब्बी रोधी युद्ध मिशन को सफलता से अंजाम देने में सक्षम बनाएंगे। विदेश मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना में कांग्रेस को बताया कि इस प्रस्तावित बिक्री की मदद से भारत एवं अमेरिका के सामरिक संबंधों को मजबूत करके अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

हेलीकॉप्टरों की अनुमानित कीमत 2.4 अरब डॉलर

इन हेलीकॉप्टरों की अनुमानित कीमत 2.4 अरब डॉलर होगी। इस बिक्री से उस बड़े रक्षा साझीदार की सुरक्षा स्थिति सुधरेगी जो हिंद प्रशांत और दक्षिण एशिया क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता, शांति एवं आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण कारक रहा है। अधिसूचना के अनुसार इस बढ़ी क्षमता से क्षेत्रीय खतरों से निपटने में भारत को मदद मिलेगी और उसकी गृह सुरक्षा मजबूत होगी। विशेषज्ञों के अनुसार हिंद महासागर में चीन के आक्रामक व्यवहार के मद्देनजर भारत के लिए ये हेलीकॉप्टर बेहद आवश्यक हैं। (एजेंसी)

About Samar Saleel

Check Also

राज्यपाल ने दिए राजभवन परिसर स्थित विद्यालय में सुधारों के निर्देश

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन परिसर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण सुधारों ...