Breaking News

अखिलेश ने अभ्यर्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया

लखनऊ। पुलिस भर्ती से बाहर किए गए अनुसूचित जाति/जनजाति तथा पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों ने पार्टी मुख्यालय पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।

अभ्यर्थियों,श्रमिकों, नौजवानों के साथ

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि अभ्यर्थियों,श्रमिकों, नौजवानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कामगारों और किसानों की समस्या के निदान के बिना देश आगे नहीं बढ़ेगा। पुलिस भर्ती से वंचित नौजवानों ने कहा कि उन्हें न्यायालय या समाजवादी सरकार बनने पर ही न्याय मिलने की उम्मीद है। उनका भरोसा समाजवादी पार्टी पर है।

इंटक प्रतिनिधियों ने कहा कि अखिलेश जी में ही क्षमता और विजन है कि देश को नेतृत्व देकर आगे बढ़ा सकते हैं। कामगारों ने मांग की कि चुनाव बैलट पेपर से होने चाहिए। ईवीएम पर जनता को विश्वास नहीं।

इंटक के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि उन्हें अखिलेश जी में डॉ. लोहिया का रूप दिखता है। आज आजादी, किसानों, नौजवानों के हितों को खतरा है। इंटक की ओर से श्री यादव का मां विंध्यवासिनी जी के प्रसाद और शाल के साथ सम्मान किया गया।

भाजपा समाज को खतरनाक स्थिति में

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा समाज को खतरनाक स्थिति में पहुंचा रही है। भाजपा ने नौजवानों का सपना तोड़ दिया है। वे रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। दुनिया में इस समय सबसे दुःखी देश भारत है।

आशंका है कि एक पीढ़ी बिना किसी काम के और बिना किसी ऊर्जा के इस्तेमाल किए बर्बाद हो जाएगी। जो देश भारत के बाद आजाद हुए वे कहाँ से कहाँ पहुंच गए हम अभी तक पिछड़े हैं।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री

इस अवसर पर पूर्व मंत्री  राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, एस.आर.एस. यादव सुनील सिंह साजन, आनंद भदौरिया, रामवृ़क्ष यादव, राजेश यादव, संग्राम सिंह, उदयवीर सिंह, राजपाल कश्यप सहित वीरेन्द्र यादव, प्रभु नारायण यादव तथा आशुतोष उपाध्याय उपस्थित थे।

 

About Samar Saleel

Check Also

सुलझा हुआ, सेवाभावी नेता राम नाईक: सुमित्रा महाजन

• 90 वर्ष पूर्ति पर राम नाईक का अभिनंदन समारोह अत्यंत सुलझा हुआ, सेवाभावी संघ ...