Breaking News

अम्मार रिज़वी बने हेमवती नन्दन बहुगुणा स्मृति समिति के प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ। आज हेमवती नन्दन बहुगुणा स्मृति समिति की कार्यकारिणी बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो रीता बहुगुणा जोशी के आवास डालीबाग लखनऊ में सम्पन्न हुयी। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री अम्मार रिज़वी को हेमवती नन्दन बहुगुणा स्मृति समिति का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर प्रो रीता बहुगुणा जोशी एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा डा अम्मार रिज़वी का स्वागत किया गया। बैठक में अतिथि के रूप में पधारे सुरेश राही (राज्यमंत्री) का भी सम्मिति के सदस्यों ने स्वागत किया।

कमला हैरिस ने ट्रंप की बढ़ाई मुश्किलें, अहम राज्यों में बढ़त हासिल की; रैलियों में भी जुट रही भारी भीड़

अम्मार रिज़वी ने हेमवती नन्दन बहुगुणा के साथ अपनी स्मृतियां सांझा की एवं वैचारिक धरातल पर भारत की एक अति लोकप्रिय एवं सिद्वांतवादी नेता के रूप में उनके क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला। उन्होने सभी कार्यकारिणी के सदस्यों को संगठन को मजबूत करने हेतु जिला स्तर पर एकाईयों को सृद्दीण करने का निर्देश दिया तथा तय हुआ की एक अक्टूबर माह में प्रदेश स्तर पर बहुगुणा स्मृति समिति के सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।

‘हम आपकी सुरक्षा करने में विफल रहे…’, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हिंदू समुदाय से मांगी माफी

इस अवसर पर कमला बहुगुणा की 31 दिसम्बर 2024 को जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर पूरे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों का आयोजन 1 नवम्बर से 30 दिसम्बर 2024 के बीच किया जायेगा। जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रयागराज में कमला बहुगुणा की प्रतिमा लगाने का भी कार्य किया जायेगा।

कार्यक्रम में जेडके फैजान, प्रो दिनेश कुमार, डा रामदरस पाण्डेय, अशोक तिवारी, एसयू शाह, जेपी बाजपेयी, आरआर सिंह, डा आरएन त्रिपाठी, मुनीन्द्र अवस्थी, डा अनुभव पाण्डेय, मनमोहन भारद्वाज, अश्वनी शर्मा, अमित राज दीक्षित, नरेन्द्र त्रिपाठी, महेश चन्द्र बाल्मिकी, मनोज कुरील, शेखर पंडित, मयंक दीक्षित, नीतिन अग्रवाल, अतुल पाण्डेय, व्योमकेश पाण्डेय, साजिद खां आज़मी, सुनील सिंह, संतोष सिंह, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, उत्कर्ष नरेश मिश्रा, मनोज मौर्या सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

साध्वी को जिंदा जलाने की कोशिश… हालत नाजुक, महिला अस्पताल में भर्ती; साथ रहने वाला साधु गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार की रात एक साध्वी को पेट्रोल डालकर जिंदा ...