Breaking News

विधिक सहायता केंद्र के नए समन्वयक और सहायक समन्वयक की नियुक्ति की घोषणा

लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के विधिक सहायता केंद्र में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। डॉ अभिषेक कुमार तिवारी को विधिक सहायता केंद्र को नया समन्वयक नियुक्त किया गया है, और डॉ भावना सिंह को सहायक समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया है। यह घोषणा पूर्व समन्वयक डॉ आलोक कुमार यादव की उपस्थिति में की गई।

भारत का स्वतंत्रता आंदोलन और उत्तर प्रदेश

इस अवसर पर छात्र संयोजक आदित्य वर्धन और विधिक सहायता केंद्र के सदस्य भी उपस्थित थे, जिन्होंने नई टीम के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं और केंद्र की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

विधिक सहायता केंद्र के नए समन्वयक और सहायक समन्वयक की नियुक्ति की घोषणा

डॉ अभिषेक कुमार तिवारी ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त किया और कहा कि वे विधिक सहायता केंद्र को और अधिक सशक्त बनाने और समाज के लिए प्रभावी सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि वे छात्रों और सदस्यों के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि विधिक सहायता के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

डॉ भावना सिंह ने भी अपने नए पद के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि वे विधिक सहायता केंद्र की गतिविधियों में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने छात्रों और सदस्यों को साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया ताकि विधिक सहायता केंद्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।

पूर्व समन्वयक डॉ आलोक कुमार यादव ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे केंद्र की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाएंगे और विधिक सहायता के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करेंगे। अंत में केंद्र के समस्त सदस्यों ने विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रोफ़ेसर (डॉ) बंशीधर सिंह व निदेशक द्वितीय परिसर प्रोफेसर (डॉ) आरके सिंह से भेंट कर उनका आभार प्रकट किया।

About Samar Saleel

Check Also

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था देखने SSP के साथ बाइक पर निकले DM सविन बंसल, देखकर लोग हुए हैरान

देहरादून:  देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए रविवार को डीएम सविन बंसल ...