Breaking News

जानकीपुरम विस्तार में वार्षिक उत्सव संपन्न, बच्चों की प्रतियोगिताएं, सदस्य सम्मान पारिवारिक तहरी भोज का हुआ आयोजन

लखनऊ। सेक्टर-6,जानकीपुरम विस्तार में लक्ष्य जन कल्याण समिति द्वारा वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन समिति के सदस्यों का सम्मान एवं पारिवारिक तहरी भोज का आयोजन हुआ।  जिसमें बच्चों ने एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित महेंद्र मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई जिसमें मंत्र उच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित किया गया उसके पश्चात बच्चों के बीच पर्यावरण जल संरक्षण एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर आर्ट निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई, जिसमें आर्ट प्रतियोगिता में काव्या त्रिपाठी प्रथम शिवम यादव द्वितीय उदित त्रिपाठी तृतीय एवं सीनियर आर्ट वर्ग में परी यादव प्रथम आरोही मौर्या एवं कनिका तिवारी द्वितीय एवं अमित पांडे तृतीय रहे निबंध प्रतियोगिता में कृष्णा सिंह प्रथम आंचल वर्मा एवं प्रत्यूष पांडे द्वितीय अभिजीत यादव तृतीय रहे प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रज्ञा मिश्रा प्रथम रचना सिंह द्वितीय प्रत्यूष पांडे एवं वर्तिका सिंह प्रति रहे।

इसी के साथ साथ गायन प्रतियोगिता में कार्तिक त्रिपाठी प्रथम अभिजीत यादव द्वितीय श्रद्धा तिवारी तृतीय रही एवं नृत्य प्रतियोगिता में अनुष्का त्रिपाठी प्रथम आरोही मौर्या द्वितीय आंचल वर्मा तृतीय रहे इसी के साथ साथ लक्ष्य जन कल्याण समिति के लगभग 135 सदस्यों को सम्मान पत्र देते हुए माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया उसके पश्चात सभी लोगों ने सामूहिक रूप से पारिवारिक तहरी भोज का आनंद लिया।

कार्यक्रम का संचालन समिति के महामंत्री पंकज कुमार तिवारी एवं अध्यक्षता अध्यक्ष एसके बाजपेई द्वारा की गई। इस अवसर पर डॉ अगम दयाल, डॉ अनिल मिश्रा, महेश चंद्र गुप्ता, डॉ प्रणव मिश्रा, अजय कुमार यादव, राहुल पालीवाल, दिव्या शुक्ला, जूही, सोनाली, इंदु, राजनंदनी, ज्ञानेंद्र सिंह सिकरवार, आरसी गुप्ता सहित कई गणमान्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर लखनऊ जनविकास महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष तिवारी महामंत्री राम तिवारी कोषाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं सरस्वतीपुरम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजकुमार सैनी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

About Samar Saleel

Check Also

बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष ने अपनाया कड़ा रूख, बोले- स्कूल से 100 मीटर तक न दिखे तंबाकू

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने सर्किट हाउस ...