Breaking News

Amarnath Yatra : पहलगाम के रास्ते एक और जत्था रवाना

जम्मू। खराब मौसम की वजह से हाल के दिनों में रोकी गर्इ Amarnath Yatra अमरनाथ यात्रा बीते शुक्रवार से फिर शुरू हो गई है। अधिकारियों के अनुसार 2,203 तीर्थयात्रियों का जत्था आज सुबह घाटी के लिए रवाना हुआ। हालाँकि प्रशासन ने यात्रा के लिए बालटाल मार्ग को सुरक्षा की दृष्टि से रोक रखा है। अधिकारियों का कहना है कि भूस्खलन होने की वजह से यह रास्ता अभी भी यात्रियों के लिए असुरक्षित है।

Amarnath Yatra : भूस्खलन को साफ करने के अभियान में तेज़ी

जम्मू एवं कश्मीर के एक अधिकारी ने अमरनाथ यात्रा के बारे में बताया कि शुक्रवार से मौसम में बीते तीन दिनों की अपेक्षा थोड़ा सुधार हुआ है। ऐसे में तीर्थयात्रियों को पहलगाम बेस कैंप से आगे जाने की अनुमति दे दी गई है।

यात्रा के बारे में आगे उन्होंने बताया कि बीते मंगलवार को भूस्खलन से चार तीर्थयात्रियों व एक स्थानीय नागरिक की मौत की वजह से सावधानी बरतते हुए बालटाल से किसी को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई है। इस मार्ग पर भूस्खलन को साफ करने का अभियान काफी तेजी से चल रहा है।

  • श्रद्धालुआें के लिए यातायात के उचित इंतजाम किए गए हैं।
  • बालटाल से पहलगाम के लिए निःशुल्क परिवहन की सुविधा दी जा रही है।

About Samar Saleel

Check Also

राम नवमी पर सरयू सलिला में स्नान का विशेष महत्व 

राम नवमी विशेष: भये प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी। हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत ...