Breaking News

Champions Trophy : पेनाल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया ने..

रविवार को हुए हॉकी Champions Trophy चैंपियंस ट्रॉफी 2018 के फाइनल मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। पेनाल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-1 से हराया।

Champions Trophy : इस वजह से हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2018 के मुकाबले में कई बार भारत के खिलाडियों को पेनाल्टी कॉर्नर लेने का मौका मिला किन्तु आस्ट्रेलिया के दमदार प्रदर्शन के चलते इसे गोल में नहीं तब्दील कर पाये।
विवेक सागर प्रसाद के गोल से बराबरी
  • ऑस्ट्रेलिया की ओर से ब्लेक गोवर्स ने 24वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला था। जिसके बाद भारत ने तीसरे क्वार्टर में गोल किया।
  • 43वें मिनट में चिंगलेनसाना ने विवेक सागर प्रसाद को पास दिया। विवेक ने इसे गोल में बदल दिया। इसके साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।
  • इससे पहले भारत को 4 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह एक भी गोल में बदलने में नाकाम रहा था।
  • भारत ने 7वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर रिव्यू के जरिए लिया। लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बढ़त लेने में असफल रहा। अगले ही मिनट (8वें) उसे फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे मनदीप सिंह और वरुण कुमार गोल में बदलने में सफल नहीं हुए।
  • भारत को 13वें मिनट में गोल करने का मौका मिला, जब सुनील सोमरपेट गेंद को लेकर बिल्कुल ऑस्ट्रेलिया के गोलपोस्ट तक पहुंच गए थे, लेकिन टेलर लवल उनकी कोशिश नाकाम कर दी।
  • इसके बाद 18वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे हरमनप्रीत सिंह ने शॉट लिया, लेकिन इस बार जेरेमी हेवर्ड ने उनके प्रयास पर पानी फेर दिया।

हाफटाइम के बाद 38वें मिनट में भारत ने फिर वीडियो रिव्यू लिया। भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इस बार भी नतीजा निराशाजनक ही रहा।

  • हॉफटाइम तक भारत ने गोल के 3 और ऑस्ट्रेलिया ने 4 शॉट लिए।
  • एक दूसरे के सर्किल में पहुंचने के मामले में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम आगे रही।
  • भारत विपक्षी टीम के सर्किल में 10, जबकि ऑस्ट्रेलिया 11 बार पहुंचने में सफल रहा।

About Samar Saleel

Check Also

भारत के शीर्ष गेमर्स से मिले प्रधानमंत्री मोदी, इन खेलों में खुद भी आजमाया हाथ

भारत के शीर्ष गेमर्स से प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खुद भी ...