Breaking News

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एडम जंपा ने परिवार संग किया ताज का दीदार,

ऑस्ट्रेलिया टीम के स्पिन गेंदबाज एडम जंपा सोमवार को आगरा पहुंचे।एडम ने पत्नी, बेटे और मां के साथ मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया। एडम लगभग 2 घंटे तक ताजमहल के अंदर रुके। ताजमहल के इतिहास के साथ ही पच्चेकारी के बारे में एडम ने गाइड से जानकारी ली।

👉पाकिस्तानी क्रिकेटर का अजीबोगरीब बयान, कहा- ज्यादा प्रोटीन मिलेगा तो छक्के…

एडम ने अपने परिवार के साथ ताजमहल में जमकर फोटो खिंचवाई। इस दौरान ताजमहल के अंदर मौजूद एडम के फैंस उनको देखकर चौंक गए और सेल्फी खिंचवाने लगे। एडम ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और उनके साथ सेल्फी ली।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एडम जंपा ने परिवार संग किया ताज का दीदार

शिल्पग्राम पार्किंग से ताजमहल पर सभी पर्यटक गोल्फ कार्ट से जाते हैं। गोल्फ कार्ट की कमी से एडम जंपा नाराज नजर आए।पार्किंग पर पर्यटकों की लाइन लगी थी‌‌ और सभी इंतजार कर रहे थे।वहीं एडम अपने परिवार के साथ थे और गोल्फ कार्ट का इंतजार कर रहे थे। गोल्फ कार्ट की कमी की वजह से एडम नाराज हो गए।

👉सरकारी राशन की मची लूट, दिल्ली-पंजाब से आए मुफ्त राशन से पेट भर रहे 3500 कार्डधारक

ताज सुरक्षा और पर्यटन पुलिस को जैसे ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एडम जंपा के आने की सूचना मिली तो सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता कर दिए। एडम के साथ में पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया गया।जब तक एडम ताजमहल के अंदर रहे तब तक पुलिस के जवान उनके साथ रहे।

About Samar Saleel

Check Also

दो-दिवसीय डा जगदीश गांधी मेमोरियल मूट कोर्ट कान्क्लेव का भव्य समापन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर प्रथम कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय डा जगदीश ...