Breaking News

शंटर टॉप इलाके में हिमस्खलन तीन महिलाओं समेत 10 की मौत, 25 घायल

पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में शनिवार को हुए हिमस्खलन में तीन महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। घटना पहाड़ी क्षेत्र के अस्तोर जिले के शंटर टॉप इलाके की है।

पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया और बाद में पाकिस्तानी सेना के जवान भी अभियान में शामिल हो गए। गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्य सचिव मोहिउद्दीन वानी ने दुर्घटना की पुष्टि की और कहा कि बचाव दल प्रभावित क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री खालिद खुर्शीद खान ने जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया और स्थानीय अधिकारियों को बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने आंतरिक सचिव, गिलगित बाल्टिस्तान आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के महानिदेशक और अन्य अधिकारियों से घटना की जांच करने को कहा।

उधर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक ट्वीट में हिमस्खलन में हुई मौतों पर दुख जताया और कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के कारण पाकिस्तान में ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जैसे विकासशील देशों को इन हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए पूरी दुनिया को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

About News Room lko

Check Also

‘महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार ने संविधान में संशोधन किया’, संयुक्त राष्ट्र में बोलीं कंबोज

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति ...