Breaking News

अयोध्या हादसा : सरयू में 15 लोग नहाते समय डूबे

अयोध्या। आगरा के सिकंदरा क्षेत्र से 4 परिवार के 15 लोग गुप्तार घाट पर स्नान के दौरान शुक्रवार की दोपहर सरयू की तेज धारा में बहने लगे, किसी तरह एक 6 साल की बच्ची समेत तीन लोग तैर कर किनारे निकले। आगरा के पूरे परिवार को बचाने के लिए सेना का बचाव दल भी नदी में उतर चुका है।

शाम पांच बजे तक 12 लोगों में 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है इसमें 2 पुरुष और एक महिला शामिल है। सभी के शव जिला अस्पताल भेज दिए गए हैं। तीन लोग गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं इसमें एक 30 वर्षीय महिला, एक 15 वर्षीय किशोरी और एक 7 वर्षीय बालिका है।

  • छह साल की बच्ची समेत तीन लोग तैरकर बचे
  • बचाव कार्य में सेना की ली जा रही मदद

आगरा जिले के सिकंदरा क्षेत्र विचार परिवार के 15 सदस्य सुबह राम नगरी अयोध्या पहुंचे, यहां मठ मंदिरों में दर्शन के बाद कैंटोनमेंट क्षेत्र के गुप्तार घाट घूमने आए। घूमते हुए सभी लोग गुप्तार घाट से करीब 200 मीटर दूर जमथरा कच्चा घाट पहुंच गए। यहां स्नान के लिए सभी लोग पानी में उतर गए लेकिन सरयू की तेज लहर में अचानक 4 महिलाएं बहने लगी। इन्हें बचाने में परिवार के अन्य सदस्य भी नदी में बहने लगे किसी तरह 6 वर्षीय धैर्या समेत तीन लोग तैरकर किनारे आ गए। जबकि 12 लोग नदी में डूब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के नाविक और श्रद्धालु दौड़े। सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू अभियान में लगी हुई है।

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा  ने बताया कि रेस्क्यू अभियान में पुलिस पीएसी और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगाई गई है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक 4 लोगों को बचाया गया है। आगरा से आए परिवार की कुछ महिलाएं नदी में हाथ पैर धोने के दौरान तेज लहरों की चपेट में बहने लगी उन्हें बचाने के दौरान हादसा हुआ।

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस कैम्ब्रिज सेक्शन ने जीती बास्केटबॉल चैम्पियनशिप

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर एक्सटेशन कैम्पस के कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल के तत्वावधान में दो ...