Breaking News

अभूतपूर्व दीपोत्सव के लिए तैयार अयोध्या


अयोध्या विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। योगी सरकार यहां तीर्थाटन की विश्व स्तरीय व्यवस्था बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। दीपावली की भव्यता भी विश्व के लोगों का ध्यान आकृष्ट करने लगी है। प्राचीन भारत में ऐसा रहा भी होगा। प्रभु राम लंका विजय के बाद अयोध्या आये थे। तब यह नगरी दीपों से जगमगा उठी थी। योगी आदित्यनाथ इसकी भव्यता व दिव्यता विश्व के समक्ष प्रस्तुत करते हैं। उनके कार्यकाल में आयोजित दीपोत्सव में बड़ी संख्या में बाहर के लोग भी आते हैं। इस बार का दीपोत्सव पहले के मुकाबले अधिक भव्य होगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपावली समाज की ऊर्जा का पर्व है। पच्चीस से उनतीस अक्टूबर तक अयोध्या में दीपोत्सव भव्यता के साथ मनाया जाएगा। धनतेरस, छोटी व बड़ी दीपावली का उत्साह यहां दिखाई देगा। साढ़े पांच लाख से अधिक दीपक एक साथ रोशनी बिखेरेंगे। लगेगा आकाश धरती पर आ गया है। मुख्यमंत्री ने इससे संबंधित निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, छठ पूजा,गोवर्धन पूजा, चौदह कोसी व पंचकोसी एवं कार्तिक पूर्णिमा  आदि त्योहार मनाए जाएंगे।

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री
डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

वायु प्रदूषण से फेफड़े के अलावा इन अंगों को भी होता है नुकसान, कम हो सकती है बौद्धिक क्षमता

लाइफस्टाइल-आहार में गड़बड़ी के कारण पिछले एक-दो दशकों में कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का ...