Breaking News

दिवाली की छुट्टियों समेत नवंबर में 17 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक

  • इनमें दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।
  • नवंबर महीने में दिवाली, भाईदूज, छठ, गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा जैसे कई अवसर हैं, जिन पर बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  • बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।

लखनऊ। नवंबर 2021 में बैंक 17 दिन बंद रहने वाले हैं। इनमें दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। नवंबर महीने में दिवाली, भाईदूज, छठ, गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा जैसे कई अवसर हैं, जिन पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। हालांकि नवंबर माह में देश में हर जगह बैंक 17 दिन बंद रहेंगे, ऐसा नहीं है। माह में पड़ रही कुछ छुट्टियां, त्योहार किसी राज्य या क्षेत्र विशेष से संबंधित हैं। इसलिए बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।

नवंबर माह में बैंक अवकाश की सूची

1 नवंबर: कन्नड़ राज्योत्सव: – बेंगलुरु और इंफाल में बैंक बंद। 3 नवंबर: नरक चतुर्दशी – बेंगलुरु में बैंक बंद।
4 नवंबर: दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) दीपावली, काली पूजा– बेंगलुरु को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद।
5 नवंबर: दिवाली (बलि प्रतिपदा), विक्रम संवत (नववर्ष) गोवर्धन पूजा– अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद। 6 नवंबर: भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा, दीपावली, निंगोल चाकोबा– गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद। 7 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)। 10 नवंबर: छठ पूजा, सूर्य षष्ठी डाला छठ– पटना और रांची में बैंक बंद। 11 नवंबर: छठ पूजा – पटना में बैंक बंद। 12 नवंबर: वांगला उत्सव – शिलॉन्ग में बैंक बंद। 13 नंवबर: महीने का दूसरा शनिवार।
14 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)। 19 नवंबर: गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा – आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद। 21 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)। 22 नवंबर: कनकदास जयंती – बेंगलुरु में बैंक बंद। 23 नवंबर: सेंग कुट्सनेम – शिलॉन्ग में बैंक बंद। 27 नवंबर: महीने का चौथा शनिवार
28 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।

 दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 26 जून 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। आप ...