Breaking News

रामलला के दर्शन से पहले महाराष्ट्र से आये श्री राम भक्तों किया शंखनाद

अयोध्या। भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम भक्तों में काफी जोश भरा उत्साह दिख रहा है। कड़ाके की ठंड मे दर्शन पूजन करने के लिए बड़ी संख्या में राम भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं।

👉मंगलवार शाम हुआ चमत्कार, बंदर ने पहुंच कर किया प्रभु श्री राम लला के दर्शन

इसी के बीच अयोध्या में रामलला के दरबार में महाराष्ट्र के पुणे से आए केशव शंखनाद पथक के 111 सदस्यों ने एक साथ शंखनाद कर रामलला का दर्शन पूजन किया।जिसमे 111 सदस्यों में महिलाएं भी शामिल
थीं।

रामलला के दर्शन से पहले महाराष्ट्र से आये श्री राम भक्तों किया शंखनाद

केशव शंखनाद पथक के सदस्य केसरिया वा सफेद वस्त्र पहनकर अयोध्या की सड़कों पर शंखनाद करते हुए राम जन्मभूमि पथ पहुंचे। राम जन्मभूमि पथ से राम के दरबार पहुंचे।जहां शंखनाद किया। मंगलवार को अयोध्या पहुंचे थे।

👉अविवि द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस पर चलाया गया जागरूक अभियान

आज रामलला के चरणों में समर्पण करने के लिए 111 सदस्यों ने शंखनाद किया। हमारी सात पीढ़ियों ने जो संघर्ष किया उसका आने वाली पीढ़ी के लोग आनंद लेंगे। पूरे भारतवर्ष को रामराज की प्रतीक्षा थी वह 22 जनवरी को रामराज की शुरुआत से हो गई।

👉अयोध्या में श्रीराम के पावन आगमन पर राजधानी में सजा श्रीराम कथा का भव्य दरबार

उन्होंने कहा कि इतने सालों का जो सपना था आज भगवान श्री राम का दर्शन करके पूरा हो गया। भगवान श्री राम लाल की मूर्ति देखने के बाद बहुत ही सुंदर लगा। उन्होंने कहा यह केशव शंख नाद पथक विश्व का पहले पथक है। जो एक साथ औऱ एक आवाज में शंख बजाते हैं।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह 

About Samar Saleel

Check Also

नाका गुरुद्वारा में आयोजित किया गया गुरु तेग बहादुर साहिब के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरमत समागम

लखनऊ। सिखों के नवें गुरु साहिब गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व (जन्मदिवस) को समर्पित ...