Breaking News

उपज खरीद के अभूतपूर्व केंद्र

योगी आदित्यनाथ का किसान संवाद जारी है। बरेली के बाद उन्होंने अयोध्या के किसानों से संवाद किया। वह कृषि कानून के लाभ बता रहे है। केंद्र सरकार के छह व अपने तीन वर्ष में हुए किसान कल्याण कार्यों का उल्लेख कर रहे है। इसके माध्यम से वह पिछली सरकारों से सवाल भी कर रहे है। पिछली केंद्र व प्रदेश की सरकारें किसानों की भलाई करने में विफल रही। जिस व्यवस्था की आज वह दुहाई दे रहे है, उसी पर वह अमल कर रहे थे।

लेकिन वह सरकारें कृषि क्षेत्र में अपनी उपलब्धियां बताने से कतरा रही है। यदि पिछली व्यवस्था बेहतर थी, तब वह किसानों किसानों की भलाई क्यों नहीं कर सके। तब किसानों को यूरिया नहीं मिलती थी। कृषि मंडी में तब कितनी खरीद होती थी, यह भी किसान जानते है। वर्तमान सरकार ने कृषि उत्पाद खरीद में कई गुना वृद्धि करके दिखाया है। योगी का कहना है कि यह बात विरोधियों को हजम नहीं हो रही है।

खेत से बाजार तक चेन

उन्होंने कहा कि अन्नदाता के जीवन में खुशहाली लाना ही वर्तमान सरकार का उद्देश्य है। केंद्र व प्रदेश की वर्तमान सरकारों ने किसानों की उपज में लागत कम करने के कदम उठाये। खेत से लेकर बाजार तक को जोड़ा जा रहा है। पिछली सरकारें इसके प्रति बेपरवाह थी। अब गाँव के लिए किसान के लिए बिना भेदभाव के काम किया जा रहा है।
बिना भेदभाव के गरीबों को आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। जो पात्र है उनको आवास उपलब्ध कराए जा रहे।

कृषि में तकनीक

किसानों को तकनीक से जोड़ कर उनके खेतो में उपज बढ़ाना ही लक्ष्य है एमएसपी सरकार दे रही है। हज़ार करोड़ रुपये किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि दी गयी है। जिन्हें बिकास अच्छा नही लगता वो किसानों को गुमराह कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे है।

 

किसानों को मिले अधिकार

कृषि बिल लागू होने के बाद कहा गया एमएसपी समाप्त हो जाएगी लेकिन मोदी जी ने कहा एमएसपी लागू रहेगी
कहा गया किसानों के खेत पर कब्जा हो जाएगा। यह किसानों को भ्रमित करने का कुचक्र है। किसानों की जमीन पर कोई कब्ज़ा नही होगा। विपक्ष गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

गुमराह कर रहा है विपक्ष

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष गलत तथ्य देकर किसानों को गुमराह कर रहे है। जबकि वर्तमान सरकार ने किसान कल्याण कार्यो में उन्हें बहुत पीछे छोड़ दिया है। तीन वर्ष पहले खरीद के केंद्र नही लगते थे। बिचौलिए काम करते थे। वर्तमान सरकार ने केंद्र स्थापित करके अनाज खरीदना शुरू किया। कोरोना काल मे चीनी मिलें बन्द नही होने दी। पहले चीनी मिल बेची जाती थी। अब बन्द चीनी मिल चलाई जा रही हैं। उनकी क्षमता बढाई जा रही है।

दोगुनी होगी किसानों की आय

सरकार किसानों की आय दुगनी करने का काम कर रही है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो में रोजगार भी मिल रहा है।किसानों की परंपरागत कृषि के अलावा फल जब्जी,फूल बागवानी को भी प्रोत्साहन मिलेगा। प्रगतिशील किसानों का जो शोध करके खेती कर रहे हैं।

नए कलेवर में अयोध्या

अयोध्या में योगी आदित्यनाथ रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण का उल्लेख अवश्य करते है। उन्होंने श्री राम की धरती पर सभी को बधाई दी। कहा कि पांच सौ वर्षों का सपना साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अगस्त को भूमि पूजन किया था। अयोध्या के विकास हेतु तीन वर्ष में अनेक कार्य किये गए। अनेक योजनाओं पर क्रियान्वयन चल रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक नई अयोध्या नए कलेवर में उभरकर दुनिया के सामने आएगी।

ड.दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

अरविंद केजरीवाल की बढ़ी न्यायिक हिरासत, सात मई को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सात ...