Breaking News

4 फरवरी को अयोध्या आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, रामलला का करेंगे पूजन, अब प्रशासन ने बढ़ाया दर्शन का समय

लखनऊ /अयोध्या। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। अयोध्या धाम में दूसरे दिन मंगलवार को तकरीबन पांच लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किये हैं। अभी भी हजारों की संख्या में भक्त दर्शन कर रहे हैं।

👉मतदाताओं को किया जागरूक, मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर कहा- “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो”

मिली जानकारी के अनुसार आगामी चार फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह अयोध्या आ रहे हैं। यहाँ वो श्रीरामलला का दर्शन- पूजन करेंगे। साथ ही साधु-संतों और राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

4 फरवरी को अयोध्या आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, रामलला का करेंगे पूजन, अब प्रशासन ने बढ़ाया दर्शन का समय

👉पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों को फिलहाल राम मंदिर जाने से परहेज करने की सलाह दी; बताई यह बड़ी वजह

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 1 फरवरी को उत्तरप्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य रामलला दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। इसके अलावा 2 फ़रवरी को उत्तराखंड मंत्रिमंडल और 3 फरवरी को राजस्थान मंत्रिमंडल के सदस्य अयोध्या धाम में श्री रामलला के दर्शन करेंगे।

अयोध्या आने के 10 दिन पहले दें जानकारी

श्रीरामलला के दर्शन के लिए हजारों भक्त प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से अभी तक अयोध्या रोज पहुँच रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की तरफ से कहा गया है कि अयोध्या में आने वाले गणमान्य लोग यहाँ आने से 10 दिन पूर्व अपने आने की जानकारी प्रशासन अथवा श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को अवश्य दें,जिससे उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।

4 फरवरी को अयोध्या आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, रामलला का करेंगे पूजन, अब प्रशासन ने बढ़ाया दर्शन का समय

वहीँ दूसरी तरफ अयोध्या में सीएम योगी के निर्देश पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और एसडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार मोर्चा संभाले हैं। दोनों अधिकारी स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति से जुड़े सदस्यों के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुरक्षित रामलला के दर्शन करवा रहे हैं।

बढ़ाई गई श्रीरामलला के दर्शन की अवधि

4 फरवरी को अयोध्या आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, रामलला का करेंगे पूजन, अब प्रशासन ने बढ़ाया दर्शन का समय

अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन का समय बढ़ाने का फैसला लिया है। अब श्रद्धालु रात 10 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे। पहले यह समय शाम सात बजे तक ही था। सुबह की पाली में दर्शन सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक होंगे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह 

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...