Breaking News

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष बने बीईओ बृजलाल, कर्मचारी अधिवेशन में उठी समस्याओं पर होगा प्रदेश व्यापी आंदोलन

रायबरेली। कर्मचारियों के हित में काम करने वाले राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (एसपी तिवारी गुट) का अधिवेशन राही सभागार में आयोजित किया गया। जिला स्तर पर आयोजित वार्षिक अधिवेशन में प्रदेश कार्यकारिणी की तरफ से जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। अधिवेशन में विभिन्न विभागों से आए कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को उठाया , जिस पर प्रदेश कार्यकारिणी की तरफ से कहा गया कि जल्द ही कमर्चारियों की समस्याओं पर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष बने बीईओ बृजलाल, कर्मचारी अधिवेशन में उठी समस्याओं पर होगा प्रदेश व्यापी आंदोलन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिवारी गुट के प्रदेश महामंत्री आरके निगम ने कहा कि कमर्चारियों के हित में हमारा संगठन सालों से काम करता चला आ रहा है। हमारे संगठन ने कर्मचारियों के हित में कई बड़ी लड़ाईयां सरकार से लड़ी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में हमारे संगठन की तरफ से की गई हड़ताल ने महज दो दिन के अंदर ही झुकने को मजबूर कर दिया था। अब कर्मचारियों के हित के लिए अब फिर लड़ाई लड़ने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार हम कर्मचारियों की मांग को नहीं मानेगी तो जल्द ही आंदोलन किया जाएगा।

प्रदेश वित्त मंत्री आरपी मिश्रा ने कहा कि लगातार संविदा कर्मियों के विनियमितकरण की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक सरकार ने ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने घोषणा भी कर दी है, लेकिन इसके बाद अभी तक रोजगार सेवकों का मानदेय नहीं बढ़ाया गया है।

इस मौके पर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद वर्मा ने कहा कि संगठन की ताकत रही है कि हमने कई मामलों में सरकार को समय-समय पर झुकने को मजबूर किया है। संगठन के उपाध्यक्ष संजय शुक्ला ने कहा कि हड़ताल की बदौलत ही हमारे खण्ड शिक्षा अधिकारी संघ ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया था। अब तक के इतिहास में सबसे बड़ी हमारे संगठन की हड़ताल रही है। यह सब एसपी तिवारी गुट की वजह से ही संभव हो पाया था।

इस मौके पर बीईओ संघ के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कन्नौजिया, टीबी संघ के प्रदेश अध्यक्ष करुणाकर मिश्रा, शिक्षक नेता शैलेष यादव, गौरव यादव, अमित सिंह, सन्दीप कुमार, शिवशरण सिंह, विनोद सिंह, रूपेश सिंह सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

बीईओ वीरेंद्र कन्नौजिया बने संगठन के संरक्षक

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (एसपी तिवारी गुट) की जिला कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष बीईओ राही बृजलाल वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुभाष, मंत्री विमल तिवारी, संगठन मंत्री शिव कुमार गौड़, प्रचार मंत्री (मीडिया प्रभारी) राजन मिश्रा, संयुक्त मंत्री दानिश फारुखी, कोषाध्यक्ष पार्थ बाजपेई और ऑडिटर राकेश त्रिपाठी को बनाया गया। संगठन का संरक्षक बीईओ वीरेंद्र कन्नौजिया को बनाया गया है। नियुक्त नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश महामंत्री आरके निगम ने की और शपथ प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शुक्ला ने दिलाई।

रिपोर्ट – दुर्गेश मिश्रा

About reporter

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...