Breaking News

Bharat Ratna : ये चार हस्तियां भारत रत्न से सम्मानित, आडवाणी को घर जाकर अवॉर्ड सौंपेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

नई दिल्‍ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, कृषि मंत्री एम एस स्वामीनाथन तथा बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न (Bharat Ratna) मरणोपरांत प्रदान किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर जाएंगी। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ भाजपा नेता आडवाणी के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Bharat Ratna : ये चार हस्तियां भारत रत्न से सम्मानित, आडवाणी को घर जाकर अवॉर्ड सौंपेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के लिए मुर्मू से यह सम्मान उनके पुत्र पीवी प्रभाकर राव ने स्वीकार किया। चौधरी चरण सिंह के लिए उनके पोते और राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने राष्ट्रपति से यह सम्मान स्वीकार किया। स्वामीनाथन की ओर से उनकी बेटी नित्या राव और कर्पूरी ठाकुर की ओर से उनके बेटे रामनाथ ठाकुर ने राष्ट्रपति मुर्मू से यह पुरस्कार लिया। इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

2047 तक 55 लाख करोड़ डॉलर होगी देश की जीडीपी, आईएमएफ में भारत के कार्यकारी निदेशक ने कही यह बात

Bharat Ratna : ये चार हस्तियां भारत रत्न से सम्मानित, आडवाणी को घर जाकर अवॉर्ड सौंपेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

केंद्र सरकार ने इस साल भारत रत्न के लिए पांच नामों की घोषणा की, जिसमें बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी भी शामिल थे। लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर, 1927 को कराची में हुआ था।

“स्टडी इन हांगकांग” इंडिया एजुकेशन फेयर में छात्र तलाशेंगे उच्च शिक्षा के अवसर

Bharat Ratna : ये चार हस्तियां भारत रत्न से सम्मानित, आडवाणी को घर जाकर अवॉर्ड सौंपेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के बाद से उन्होंने लंबे समय तक बीजेीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उनका संसदीय करियर करीब 3 दशकों का रहा है जिसमें पहले वे गृह मंत्री और बाद में अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में उप प्रधानमंत्री रहे थे।

About Samar Saleel

Check Also

टीएमयू नवरंग में भारतीय संस्कृति की खुशबू- वीना जैन

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की फर्स्ट लेडी वीना जैन ने कहा, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन का ...