Breaking News

बिधूना: भाजपा नेता गोविन्द भदौरिया का हुआ निधन, किड़नी में इंफेक्शन के चलते काफी समय से चल रहे थे बीमार

बिधूना। सहकारिता मामलों के विशेष जानकार एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता गोविन्द सिंह भदौरिया की 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है। किड़नी में इंफेक्शन के चलते वह काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। कानपुर के रीजेंसी हाॅस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था।

फीस जमा न होने पर स्कूल में जब्त किए गए बच्चों के बैग, केवल स्कूल में बैठे रहने की मिली अनुमति

स्व. भदौरिया ने 2009 में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर बिधूना विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव भी लड़ा था। वह श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर व डिग्री कालेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष भी थे। इसके अलावा वर्तमान समय में क्रय विक्रय समिति लिमिटेड बिधूना के भी अध्यक्ष थे। स्व. भदौरिया ने बिधूना क्षेत्र की राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व विधायक स्व. गजेन्द्र सिंह के सानिध्य में रहकर राजनीति की शुरूआत की थी। वह सहकारिता चुनावों के विशेषज्ञ माने जाते थे। वह ईट भट्ठा व्यवसाय से भी जुडे थे।

तहसील बार एसोसिएशन चुनाव : अध्यक्ष पद पर रवीन्द्र पाण्डेय 49 मतों से जीते, सतीश कोषाध्यक्ष, शीलू व रामपाल उपाध्यक्ष चुने गये

स्व. सिंह की मौत पर भाजपा नेत्री एवं श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज की प्रबंधक मंजू सिंह, पूर्व चेयरमैन आदर्श कुमार मिश्रा, लाल सिंह सेंगर, अमित मिश्रा, आशीष वर्मा, सतीश गोयल, अनिल पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श सेंगर, प्रबंधक समिति उपाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह सेंगर, सभासद सत्यम त्रिवेदी, सुरेन्द्र पाण्डेय, सभासद अशोक चौहान, बीरू भदौरिया प्रधान, मोनू भदौरिया, प्रधानाचार्य दिनेश प्रताप सिंह यादव, पीटीआई उदय प्रताप सिंह जादौन, कललू कुशवाह, रवी भदौरिया, ओंमकार सिंह यादव एडवोकेट, महेन्द्र नाथ गुप्ता, यादवेन्द्र शरण त्रिवेदी एडवोकेट, अरविन्द द्विवेदी एडवोकेट, गौरव भदौरिया, राहुल तिवारी, संदीप राठौर आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

रिपोर्ट – राहुल तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...