Breaking News

तहसील बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर रवीन्द्र पाण्डेय 49 मतों से जीते, सतीश कोषाध्यक्ष, शीलू व रामपाल उपाध्यक्ष चुने गये

बिधूना। तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के पांच पदों के लिए बुधवार को मतदान कराया गया। मतदान के बाद मतों की गणना की गयी। जिसमें रवीन्द्र पाण्डेय ने अपने प्रतिद्वंद्वी अरविंद यादव को 49 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। इसी प्रकार रामपाल चौहान व शीलू शाक्य ने उपाध्यक्ष, सतीश प्रजापति ने कोषाध्यक्ष एवं राजीव यादव ने संयुक्त मंत्री प्रशासन के पद पर जीत हासिल की। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष हरिश्चंद्र ने यह घोषणा की।

सांसद ने वितरित किये स्मार्टमोन, द्वारिका प्रसाद महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 358 छात्र-छात्राओं को मिला स्मार्टफोन, चेहरे खिले

एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष हरिश्चंद्र व सदस्य रामकिशोर शुक्ला, विनोद कुमार गुप्ता, नरवीर सिंह यादव व सूरज पाल सिंह की देखरेख में बुधवार की सुबह 11 बजे से तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के पांच पदों अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व संयुक्त मंत्री प्रशासन पद के लिए मतदान शुरू हुआ था। मतदान प्रक्रिया दो बजे समाप्त हुयी। तहसील बार के कुल 131 सदस्यों में से 130 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसके कुछ समय बाद मतों की गणना की गयी।

बिधूना: भाजपा नेता गोविन्द भदौरिया का हुआ निधन, किड़नी में इंफेक्शन के चलते काफी समय से चल रहे थे बीमार

एल्डर्स कमेटी के सदस्यों ने बताया कि अध्यक्ष पद पर रवीन्द्र कुमार पाण्डेय व अरविन्द कुमार यादव, दो उपाध्यक्ष पद पर रामपाल चौहान, शीलू शाक्य, सुनील कुमार शाक्य व पुष्पेन्द्र नारायन शुक्ला, कोषाध्यक्ष पद पर नरेन्द्र सिंह यादव व सतीश प्रजापति, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर राजीव कुमार यादव व दीप कान्त तिवारी के बीच मुकाबला था।

कुदरकोट में अपाचे सवार तीन बदमाशों ने तमचा की नोंक पर सर्राफा व्यापारी को लूट लिया, सिर पर तमंचा से चोट की

मतों की गणना में अध्यक्ष पद के लिए रवीन्द्र कुमार पाण्डेय को 89 वहीं अरविन्द कुमार यादव को 40 मत मिले। इस प्रकार रवीन्द्र पाण्डेय को 49 मतों से विजयी घोषित किया गया। दो उपाध्यक्ष पद पर शीलू शाक्य को 79, रामपाल चौहान को 64, पुष्पेन्द्र नारायन शुक्ला को 49 व सुनील कुमार शाक्य को 12 मत मिले। इस प्रकार शीलू शाक्य व रामपाल चौहान को विजयी घोषित किया गया।

फीस जमा न होने पर स्कूल में जब्त किए गए बच्चों के बैग, केवल स्कूल में बैठे रहने की मिली अनुमति

जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए सतीश प्रजापति को 87 वहीं नरेन्द्र सिंह यादव को 43 मत मिले। इस प्रकार सतीश को 44 मतों से विजयी घोषित किया गया। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद के लिए राजीव कुमार यादव को 78 जबकि दीप कांत तिवारी को 51 मत मिले। वहीं एक मत रद्द हो गया। इस प्रकार राजीव कुमार को 27 मतों से विजयी घोषित किया गया।

परिणाम घोषित होते ही बार के सदस्यों ने सभी विजयी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। बधाई व स्वागत करने वालों में यादवेन्द्र शरण त्रिवेदी, कुलदीप सिंह कुशवाह, अरविन्द द्विवेदी, राकेश सिंह चौहान, अमरेन्द्र सिंह सेंगर, विजय अग्निहोत्री, सदन सिंह शाक्य, सरमन सिंह राजपूत, अनुराग त्रिवेदी, अतुल तिवारी, नवीन तिवारी, सहोदर यादव, हिमांशु सक्सेना व गगन सक्सेना आदि शामिल थे।

रिपोर्ट – राहुल तिवारी/संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...