Breaking News

दिल्ली के चर्चित साक्षी मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आरोपी ने बताया हत्या से पहले किया था ऐसा…

दिल्ली के चर्चित साक्षी मर्डर केस (Sakshi Murder Case) में बड़े-बड़े खुलासे हो रहा हैं। अब पता चला है कि आरोपी साहिल (Sahil) रविवार सुबह से ही साक्षी की हत्या की ताक में था। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में इसके सबूत भी मिले हैं।

👉संजय राउत का हैरान कर देने वाला बयान, कहा देवेंद्र फडणवीस प्रदेश का सबसे असंतुष्ट नेता

साक्षी मर्डर केस Sakshi Murder Case

आरोपी ने बताया कि वह तीन-चार दिन से हत्या की योजना बना रहा था। उसके निशाने पर साक्षी ही नहीं, बल्कि प्रवीन और दो-तीन अन्य युवक भी थे। उसने पांच लोगों के कत्ल की सूची बना रखी थी।

रविवार को रास्ते में जो कोई भी उसे मिलता वह उसकी हत्या कर देता। उसे मालूम था कि इस मार्ग का इस्तेमाल साक्षी और अन्य लोग करते हैं। इसलिए वह चाकू लेकर सुबह से घूम रहा था। आरोपी ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे उसने शराब और गांजा पीया। बीच-बीच में भी नशीला पदार्थ पीता रहा। जब उसने हत्या की तब भी वह नशे में धुत था।

👉ओवैसी की भाजपा को चुनौती, दम है तो करके दिखाओ चीन पर…

आरोपी ने बताया कि वह हत्या के बाद रिठाला मेट्रो स्टेशन की तरफ चला गया। इस बीच गुप्ता कॉलोनी के जंगल में फोन और चाकू को फेंक दिया। रातभर सड़क पर सोने के बाद तड़के बस से अपनी बुआ के गांव अटेरनी बुलंदशहर पहुंचा। हालांकि उसने अपनी बुआ को हत्या की बात नहीं बताई थी।

आरोपी ने कहा कि साक्षी ने दोस्ती का वास्ता देकर हमला न करने की गुहार भी लगाई, लेकिन वह लगातार वार करता रहा। हत्या के लिए उसने हरिद्वार से चाकू खरीदा था। फिलहाल पुलिस चाकू बरामद करने की कोशिश कर रही है। पुलिस को एक और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। इसमें घटनास्थल पर वारदात से ठीक पहले साहिल एक युवक से बात करते हुए दिखाई दे रहा है।

हालांकि पुलिस का कहना है कि साहिल पहले इसी इलाके में रहता था। इसलिए घटना के समय जानने वालों के गुजरने पर वह बात कर रहा था। सार्वजनिक शौचालय के संचालक ने भी एक अन्य युवक के होने की पुष्टि की थी। फिलहाल पुलिस इस युवक से भी पूछताछ करेगी।

About News Room lko

Check Also

कैम्पा कोला का नया कैंपेन लॉन्च, कोका कोला और पेप्सी को मिलेगी कड़ी टक्कर

• गर्मियों में कोक और पेप्सी को टक्कर देनें को तैयार है रिलायंस का कैम्पा ...