Breaking News

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार करने जा रही कैबिनेट विस्तार, इन दो नेताओ को मिलेगी जगह

पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) की सरकार में कैबिनेट विस्तार करने जा रही है। मौजूदा भगवंत मान सरकार में दो नए मंत्रियों को शामिल होने जा रहे हैं। वहीं, पंजाब के संसदीय कार्य मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने निजी कारणों से राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

👉सीएम योगी ने UP के सभी मेयर-चेयरमैन को बुलाया लखनऊ, वजह जानकर चौक जाएंगे आप

कैबिनेट विस्तार

गुरमीत सिंह खुडियान (Gurmeet Singh Khuddian) और बलकार सिंह (Balkar Singh) कल राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेंगे। मान सरकार ने राज्य के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित से शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए समय मांगा है।

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का पिछले साल गठन के 3 महीने बाद पहला कैबिनेट विस्तार हुआ था। इसमें हिंदू चेहरे के तौर पर अमन अरोड़ा और महिला मंत्री के तौर पर डॉ बलजीत कौर के बाद अनमोल गगन मान को जगह दी गई थी। कैबिनेट में 3 सिख मंत्री डॉ इंदरबीर निज्जर, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और फौजा सिंह सरारी शामिल किए गए थे।

👉संजय राउत का हैरान कर देने वाला बयान, कहा देवेंद्र फडणवीस प्रदेश का सबसे असंतुष्ट नेता

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल 1 जून को आम आदमी पार्टी के सभी सांसदों, मंत्रियों और विधायकों को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रात्रि भोज देने का फैसला किया है। आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल भी बुधवार को चंडीगढ़ आ रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से सभी पार्टी नेताओं को रात्रि भोज में भाग लेने के निमंत्रण भेजे गए हैं। इस दौरान भी कैबिनेट विस्तार की संभावनाओं पर विचार हो सकता है।

जालंधर उप चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील सिंह को जीत मिली थी और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को पराजित किया था। इस रात्रि भोज का उद्देश्य जहां सभी नेताओं द्वारा की गई मेहनत को लेकर उनकी सराहना करना है, वहीं पर दूसरी ओर पार्टी की भावी रणनीति को भी अंतिम रूप देना है। राज्यसभा सदस्य राघव चड्डा भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी हाईकमान के अन्य वरिष्ठ नेता भी रात्रि भोज के मौके पर उपस्थित रहेंगे।

About News Room lko

Check Also

सीएमएस में दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप प्रारम्भ

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग ...