Breaking News

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बड़ा बयान, गांधी फैमिली से आते हैं राहुल, इसलिए…

राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता खत्म हो चुकी है। अब कांग्रेस अपनी अगली रणनीति की तरफ बढ़ रही है। इस बीच कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर अजीब बयान दिया है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा बहुत अहंकारी हैं…

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी फैमिली से आते हैं, इसलिए सजा देते वक्त यह विचार किया जाना जरूरी था। उन्होंने कहा कि अगर दो साल से कम की सजा होती तो उनकी लोकसभा सदस्यता बच जाती।

उधर, मेंबरशिप जाने के बाद राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है। उनके साथ अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी हैं। उन्होंने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला।

राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उन्होंने मोदी सरकार के भ्रष्टाचार के बारे में सवाल किया। लेकिन, लोकसभा में उन्हें बोलने नहीं दिया गया। मैं किसी से नहीं डरता। राहुल ने एक बार फिर गौतम अडानी प्रकरण पर मोदी सरकार को निशाने पर लिया।

एक टीवी इंटरव्यू में कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर अजीबो-गरीब बयान दिया है। उनका कहना है कि राहुल गांधी फैमिली से आते हैं। उनको सजा देने से पहले उनके परिवार की पृष्ठभूमि पर गौर किया जाना चाहिए था। किसी सम्मानित व्यक्ति को सजा देने से पहले उसकी और परिवार के बारे में देखना चाहिए। अगर राहुल गांधी को कम से कम सजा मिल जाती तो उनकी लोकसभा सदस्यता नहीं जाती।

About News Room lko

Check Also

तुलसी कुमार ने अपनी आवाज़ में रीक्रिएट किया सतरंगा

फिल्म एनिमल का ब्लॉकबस्टर हिट सॉन्ग सतरंगा को तुलसी कुमार ने अपनी मधुर आवाज़ में ...