Breaking News

BIRTHDAY SPECIAL : बिपाशा के मॉडलिंग से अभिनेत्री तक का सफर, स्कूल में ‘लेडी डॉन’ के नाम से मशहूर थी

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बासु आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। बिपाशा और करन सिंह ग्रोवर इस समय एक्सोटिक जगह पर छुट्टियां मना रहे हैं। करन ने बिपाशा की तस्वीर शेयर करते हुआ उन्हें प्यारे मैसेज के साथ जन्मदिन की बधाइयां दिया हैं। आपको बता दें, बिपाशा का जन्म 7 जनवरी, 1979 को दिल्ली में हुआ था। वह बंगाली परिवार से हैं। बिपाशा ने अपनी पढ़िए दिल्ली में नेहरू प्लेस स्थित एपीजे हाईस्कूल में की, उसके बाद वे अपने परिवार के साथ कोलकाता शिफ्ट हो गई।

दिल्ली से कोलकाता शिफ्ट होने के बाद बिपाशा ने कोलकाता में अपनी पढाई पूरी कि। स्कूल के समय वह बिंदास स्वाभाव की थी और काफी मोती थी। एक इंटरव्यू के दौरान बिपाशा ने बताया था कि वो बचपन में मोटी थीं। उस समय कोई भी उन्हें प्रिटी नहीं समझता था। स्कूल के दिनों में प्यार से लोग उन्हें ‘लेडी गुंडा’ बुलाया करते थे।

बिपाशा ने सन 1996 में उन्होंने मॉडलिंग की शुरुवात की थी। उसी दौरान उनकी मुलाकात अभिनेता अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहेर जासिया से हुई। मेहेर ने बिपशा को गोदरेज सिंथोल सुपर मॉडल कॉन्टेस्टेंट में भाग लेने के लिए कहा। उस समय उनकी किस्मत ने साथ दिया और वह कॉन्टेस्ट जीत गई।

कॉन्टेस्ट जितने के बाद अभिनेता विनोद खन्ना ने होने बेटे अक्षय खन्ना के साथ हिमलयपुत्र में बिपाशा को बॉलीवुड में लांच करने का फैसला किया, लेकिन उस समय बिपाशा केवल 18 साल थी इस वजह से उन्होंने फिल्म में काम करने से मन कर दिया।

बिपाशा ने साल 2001 में अब्बास-मस्तान की फिल्म ‘अजनबी’ से बॉलीवुड में एंट्री की। फिल्म में वह अक्षय कुमार के प्रेमिका का किरदार निभाया था। इस फिल्म में बिपाशा का नेगेटिव किरदार था लेकिन अपने एक्टिंग स्किल्स से उसने लोगों का दिल जीत लिया था, इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था।

बिपाशा ने कई सारे फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्होंने ज़्यादातर हॉरर फिल्म किया है इसलिए उन्हें हॉरर क्वीन कहा जाता है। बिपाशा ने ‘राज’, ‘राज-3’, ‘क्रीचर-3डी’, ‘आत्मा’ और ‘अलोन’ जैसी कई हॉरर फिल्मों में काम किया है।

बिपाशा और करन ने फिल्म अलोन में मुख्य किरददर निभाया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हो गया। और 30 अप्रैल, 2016 में दोनों ने शादी कर ली। शादी बंगाली पद्धति से हुई थी। दोनों की परिवार वाले इस शादी में आये थे।

About Aditya Jaiswal

Check Also

प्रशंसक के ठगी के दावे पर आई सिद्धार्थ मल्होत्रा की प्रतिक्रिया, पोस्ट कर किया सचेत

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी एक प्रशंसक के दावे पर प्रतिक्रिया दी है। जानकारी हो कि ...