Breaking News

भाजपा प्रमुख का बेटा गिरफ्तार

चंडीगढ़। हरियाणा में एक लड़की का कथित रूप से पीछा करने के आरोप में हरियाणा में भाजपा इकाई के प्रमुख के बेटे समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़की ने भाजपा प्रमुख सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार पर शुक्रवार रात उसका पीछा करने का आरोप लगाया था। बाद में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। चंडीगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक सतीष कुमार ने कहा, “हमने विकास और आशीष दोनों को गिरफ्तार किया था और बाद में दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि शिकायकर्ता से क्षेत्र के मजिस्ट्रेट के सामने यहां बयान दर्ज कराने को कहा गया है। संबंधित लड़की एक आईएएस अधिकारी की बेटी है।

 

About Samar Saleel

Check Also

‘दूसरों को डराना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति’; 140 करोड़ भारतीयों ने ठुकराया…

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को देशभर के प्रमुख वकीलों ने पत्र लिखा ...