Breaking News

महाराष्ट्र में राजनीतिक लड़ाई में युवाओं की एंट्री, आदित्य ठाकरे के जवाब में बीजेपी ने तेजस्वी सूर्या को उतारा

महाराष्ट्र में दिग्गजों की राजनीतिक लड़ाई में युवाओं की एंट्री भी हो रही है। अब भारतीय जनता पार्टी ने आदित्य ठाकरे के जवाब में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को उतारने का फैसला किया है। पार्टी आदित्य के क्षेत्र वर्ली में युवा मोर्चा कार्यालय का उद्घाटन करने जा रही है। शुक्रवार को सूर्या मुंबई में आयोजित कई कार्यक्रम में भाग लेंगे।

31 साल के सूर्या बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। खास बात है कि वह भाजपा के सबसे युवा सांसद हैं। उन्हें साल 2020 में युवा मोर्चा का प्रमुख बनाया या था। वहीं, 32 साल के ठाकरे ने सियासी पारी की शुरुआत 2019 में वर्ली से की थी। वह ठाकरे परिवार के पहले शख्स थे, जो चुनावी मैदान में उतरे थे।

कहा जा रहा है कि बीते कुछ समय से भाजपा वर्ली, दादर और लोअर परेल इलाकों में सियासी जमीन तलाश रही है। इस दौरान पार्टी का खास ध्यान वर्ली क्षेत्र पर है। भाजपा ने अगस्त में जंबूरी मैदान में दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया था। अक्टूबर में दादर के शिवाजी पार्क में दिवाली मनाई थी। साथ ही भाजपा ने नवरात्री के दौरान चिंचपोकली में मराठी डांडिया उत्सव का भी आयोजन किया था।

भाजपा के ‘युवा’ कार्यालय का उद्घाटन शुक्रावर को सुबह 11.30 बजे होगा। पार्टी ने कार्यक्रम का नाम ‘मुंबई तेजस्वी स्वागत’ रखा है। दोपहर के बाद सूर्या जिला, जोन और वार्ड स्तर के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह आयोजन दादर पश्चिम में शिवाजी पार्क के सामने होगा।

About News Room lko

Check Also

कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या पर हंगामा; भाजपा ने सरकार को घेरा, सत्ता दल ने किया पलटवार

बंगलूरू: हुबली के बीवीबी कॉलेज में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या पर राजनीति जारी ...