Breaking News

केजरीवाल की मंत्री आतिशी पर भड़की बीजेपी, जानिए क्या है वजह

म आदमी पार्टी (आप) की नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी के ब्रिटेन में दिए भाषण को लेकर देश में राजनीति तेज हो गई है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में भाषण के दौरान भारत की स्थिति श्रीलंका से भी खराब बताए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भड़क गई है।

👉नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने जा रही केंद्र सरकार, विपक्ष ने कहा घटिया और निराश करने वाला फैसला

केजरीवाल की मंत्री आतिशी पर भड़की बीजेपी जानिए क्या है वजह

भाजपा ने आतिशी के भाषण पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए इसे देशद्रोह बताया है। आतिशी ने कैंब्रिज यूनियन इंडिया कॉन्फ्रेंस में एजुकेशन: बिल्डिंग इंडियाज फ्यूचर एट 100 में बोलते हुए मोदी सरकार की जमकर आलोचना की और केजरीवाल सरकार की तारीफ की।

आतिशी ने कहा कि हमें बताया जाता है कि भारत की अर्थव्यवस्था 3.5 ट्रिलियन डॉलर के स्तर को पार कर गई है। कहा जाता है कि भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली जी30 इकॉनमी है। लेकिन सच्चाई इससे बहुत अलग और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि किसी देश की सही स्थिति के बारे में मानव विकास सूचकांक ज्यादा अच्छा बताता है। उन्होंने कहा कि इस लिस्ट में भारत 142वें स्थान पर है। आप नेता ने कहा कि इस मामले में श्रीलंका, भूटान और बांग्लादेश भारत से आगे हैं।

आतिशी ने दावा किया कि भारत में 2020 से 2022 के बीच सिर्फ अरबपतियों की संख्या नहीं बढ़ी है, बल्कि भूखे लोगों की संख्या में भी बड़ा इजाफा हुआ है। आप मंत्री ने दावा किया कि भारत में 35 करोड़ लोग भूखे रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें बताया जाता है कि भारत में बढ़ते अरबपतियों की सबसे बड़ी संख्या है।

2020 से 2022 के बीच अरबपतियों की संख्या 102 से बढ़कर 166 हो गई। लेकिन एक और आंकड़ा है जो 2020 से 2022 के बीच बढ़ा है और यह है देश में भूखे लोगों की संख्या। ऐसे लोग जिनके पास खाना नहीं है।’ उन्होंने कहा कि 2020 में ऐसे लोगों की संख्या 19 करोड़ थी जोकि 2022 में बढ़कर 35 करोड़ हो गई।

About News Room lko

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...