Breaking News

भाजपा ने सपा बसपा को पछाड़ने के लिए बनाई चुनावी रणनीति

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आगामी संगठनात्मक अभियानों की सफलता हेतु योजना रचना के लिए क्षेत्रीय स्तर पर बैठकें की जाएगी। अभियानों की सफलता के लिए ब्रज क्षेत्र की बैठक आगरा में होगी। जिसमें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महेन्द्र सिंह और पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह उपस्थित रहेंगें। अवध क्षेत्र की बैठक में प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला व पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पशुपति शंकर बाजपेयी मौजूद रहेगें। जबकि गोरखपुर क्षेत्र की बैठक में प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्या और युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह सम्मिलित होंगे।

मनमोहन सरकार सपा व बसपा के कंधो पर चली : भाजपा

23 अक्टूबर को गोरखपुर व अवध क्षेत्र में अभियानो की बैठक होगी। काशी क्षेत्र की बैठक 25 अक्टूबर को वाराणसी में होगी जिसमें प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला व प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्या समलित होगें जबकि 25 अक्टूबर को ही गाजियाबाद में होने वाली पश्चिम क्षेत्र की बैठक में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. महेन्द्र सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी सम्मिलित होगें। कानपुर में 26 अक्टूबर हो होने वाली बैठक में प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला व पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह सम्मिलित होगें। क्षेत्रीय स्तर पर होने वाली बैठकों में प्रत्येक जिले के पांच अभियान प्रमुख सम्मिलित होगें जिसमें आगामी अभियानों बाईक रैली, पद यात्रा एवं कमल विकास ज्योति महाअभियान की कार्य योजना पर भी चर्चा होगी।

प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 10 साल तक मनमोहन सरकार सपा व बसपा के कंधो पर चली। सपा-बसपा-कांग्रेस ने जनता के हितों की चिन्ता न करते हुए सिर्फ अपने परिवारों की चिन्ता की। ये पार्टियां परिवारवाद, सांमन्तवाद, जातिवाद और सम्प्रदायवाद को ही अपना धर्म मानती रही। आगमी अभियानों की जानकारी देते हुए कहा कि 2019 चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अपने बूथ को मजबूत करने का प्रयास करना है।

सपा-बसपा जातिगत राजनीति से ऊपर नहीं उठ पायी : महेन्द्र नाथ

महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बूथों के गठन के साथ-साथ मतदाता सूची को दुरूस्त करने का कार्य नए मतदाताओं को फार्म-6ए भरवाकर मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य तथा फर्जी वोटरो की जानकारी चुनाव आयोग को देने का काम करना होगा ताकि 2019 के लोकसभा चुनाव पूरी पारदर्शिता व अधिक से अधिक मतदातओं के मतदान से सम्पन्न हो सके। श्री पाण्डेय ने कहा कि जिस देश का प्रधानमंत्री व पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्राम न करता हो उस पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी बिना विश्राम किये जनकल्याण के कार्यो में लगे रहना चाहिए। श्री पाण्डेय ने कार्यकताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी 2019 में मोदी जी के किये गये अभूतपूर्व जनकल्याणकारी कार्यो व प्रदेश में योगी सरकार के कार्यो को लेकर जनता के बीच जाना है। उन्होंने कहा कि कही कोई संशय नहीं है कि 2019 में मोदी जी के नेतृत्व में दोबारा से भारी बहुमत से केन्द्र में भाजपा की सरकार बनेगी। वहीं सपा-बसपा जो जातिगत राजनीति से ऊपर नहीं उठ पायी और उनसे निराश होकर सभी जातियां जिन्हें सपा-बसपा अपना वोट बैंक समझती रही वे सब भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से लाभन्वित होकर भाजपा को मजबूत करने का कार्य 2019 में करेेंगी।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के कार्यकर्ताओं को सरदार पटेल जी की जंयती के अवसर पर सभी जिलों में ‘रन फार यूनिटी‘ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता हो, उसे सुनिश्चित करे। उन्होंने बताया कि लौह पुरूष सरदार पटेल की 182 मीटर उॅची प्रतिमा का लोकार्पण 31 अक्टूबर को गुजरात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। बंसल ने कहा कि 10 से 15 नवम्बर के बीच सभी बूथों पर पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता सभी बूथों पर जाकर बूथ समिति अभिनंदन समारोह में बूथ समिति के सदस्यों का अभिनंदन करेंगे। तथा 17 नवम्बर को हर बूथ से 5 कार्यकर्ता बूथ से अपने-अपने लोकसभा केन्द्र तक बाइक रैली करेंगे। जिसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष से लेकर के जिले के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता करेगंे। 1 से 15 दिसम्बर तक सभी विधानसभाओं में पार्टी के 150 कार्यकर्ता पदयात्रा निकालेगें जोकि महात्मा गांधी की 150वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में तय की गई है। जिसमें कार्यकर्ता गांवों में जाकर लोगो से संवाद स्थापित करेंगे और सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...