Breaking News

भाजपा नेत्री ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली को दिखाई हरी झंडी

• मच्छर जनित बीमारियों के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक

बिधूना/औरैया। संचारी रोगों से बचाव के लिए एक माह के विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत मौसमी बीमारियों और मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। बिधूना सीएचसी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत रैली निकालकर की गई, जिसकी शुरुआत भाजपा नेत्री ने हरी झंडी दिखाकर की।

भाजपा नेत्री ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली को दिखाई हरी झंडी

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में जागरूकता रैली निकाली गई, इस रैली का शुभारंभ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ की प्रदेश सहसंयोजक मंजू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर भाजपा नेत्री ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हुआ है। इस रैली के माध्यम से लोगों को मच्छर जनित बीमारियों और उससे बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

भाजपा नेत्री ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली को दिखाई हरी झंडी

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी बीपी शाक्या ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अलावा पंचायती राज विभाग, पशुपालन, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, उद्यान और सूचना विभाग को शामिल किया गया है।

👉कांवड़ यात्रा 2023 के लिए जारी हुआ यातायात प्लान, फटाफट पढ़े पूरी खबर

अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। दस्तक अभियान के तहत क्षय रोगियों को भी खोजा जाएगा, जिसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर टीबी के संभावित रोगियों की पहचान करेंगी।

भाजपा नेत्री ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली को दिखाई हरी झंडी

इसके अलावा लंबे समय से बुखार, खांसी जैसे लक्षणों वाले मरीजों के बारे में भी जानकारी लेंगी। उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा जाएगा। आशा कार्यकत्रियां मौसमी बीमारियों से बचाव और उसके इलाज के बारे में भी जानकारी देंगी। दस्तक अभियान के दौरान घर-घर टीबी के संभावित मरीजों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी।

भाजपा नेत्री ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली को दिखाई हरी झंडी

क्षय रोग के लक्षण वाले किसी व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने पर उस व्यक्ति का नाम पता एवं मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण क्षेत्रीय एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय पर उपलब्ध कराएंगी। इस अवसर पर अधीक्षक अभिचल पाण्डे, अनिल गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, अवधेश सिंह सेंगर चीफ फार्मासिस्ट, पिंकल दुबे, विवेक गुप्ता, पदम सिंह नर्स मेन्टर, मोनू भदौरिया मंडल उपाध्यक्ष, वीरू भदौरिया प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

टीएमयू में टीबी मुक्त भारत कैंपेन का सघन प्रशिक्षण

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में राष्ट्रीय टीबी रोग उन्मूलन कार्यक्रम-एनटीईपी के ...