Breaking News

राज्यपाल ने बताया शिक्षा का व्यापक उद्देश्य

लखनऊ। राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद से ही इसके प्रभावी और उचित क्रियान्वयन पर बल देती रहीं हैं। उन्होंने नई शिक्षा नीति को भारतीय परिवेश के अनुरूप बताया था। एक बार फिर उन्होंने कहा कि शैक्षिक व्यवस्था में संस्कार आवश्यक होते हैं. यह जीवन का अभिन्न ज्ञान है। इसीलिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में इसको भी सिलेबस का हिस्सा बनाया गया है।

👉मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं..

शिक्षा को सहज और बोधगम्य बनाने की दृष्टि से पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक की शिक्षा को मातृभाषा में करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिशु मातृभाषा में सिखायी गयी चीजों को ग्रहण करता है, सीखता है। दूसरी भाषा में उसे ज्ञान देने पर रटाना पड़ता है। बच्चों को बचपन से ही शिक्षा के साथ-साथ हुनर भी सिखाना चाहिए।

राज्यपाल ने बताया शिक्षा का व्यापक उद्देश्य

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में अपने विदेश प्रवास के दौरान भारत में तकनीकी विकास हेतु विभिन्न देशों से हुए समझौतों का विशेष उल्लेख किया। आनंदीबेन पटेल आज यहाँ गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, लखनऊ के सोलहवें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक निर्धारित शिक्षण समय के अतिरिक्त शिक्षण संस्थान को बेहतर बनाने में भी योगदान दें और अपने संस्थान को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उच्च रैंकिंग प्राप्त संस्थानों में गणनीय बनाने के लिए कार्य करें।

👉64 यूपी बटालियन NCC ने एथलीट आशा मालवीय को किया सम्मानित

विद्यार्थियों को शैक्षणिक परिसर से बाहर निकलकर गतिविधियों में भाग लेने, सामाजिक कार्यों से जुड़कर विकास में योगदान देना चाहिए। वास्तविक ज्ञान सामाजिक जीवन से जुड़ने पर ही प्राप्त होता है। शिक्षा के साथ व्यवहारिक ज्ञान से भी आवश्यक है। विश्वविद्यालयों को अपने समारोहों में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी शामिल करना चाहिए।

👉AKTU : जनरेटर में ईंधन बचाएगा खास तरह का यूनिट

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के आंगनवाड़ी केन्द्रों से विश्वविद्यालयों तक शैक्षणिक सुधार के लिए राज्यपाल की प्रतिबद्धता को अनुकरणीय बताया। कहा कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालयों को नैक में उच्चतम ग्रेड प्राप्त हो रहा है।

रिपोर्ट-डॉ दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भारतीय रिजर्व बैंक की राज्य स्तरीय समन्वय समिति की 18वीं बैठक संपन्न

Lucknow। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह (Chief Secretary Manoj Kumar Singh) की अध्यक्षता में भारतीय ...