Breaking News

भाजपा नेत्री राज्यसभा सदस्य ने सुनी जनसमस्याएं, फरियादियों को निराकरण का दिया भरोसा

बिधूना/औरैया। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने जनता दरबार लगाकर सुनी समस्याएं और संबंधित अधिकारियों से जल्द शिकायतों का निराकरण करने के दिए निर्देश। राज्यसभा सदस्य से समस्याओं के निराकरण का भरोसा पाकर फरियादी हुए गदगद।

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं राज्यसभा की सदस्य गीता शाक्य ने शुक्रवार को बिधूना के लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में आयोजित जनता दरबार में बिधूना विधानसभा क्षेत्र के लोगों की पुलिस राजस्व विभाग विद्युत सिंचाई समाज कल्याण विभाग शिक्षा चकबंदी शौचालय राशन कार्ड ग्वार सरकारी मूल्य पर धान खरीद न होने आदि से संबंधित शिकायतें सुनी और इन सभी शिकायतों का संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष ढंग से जांच कर त्वरित निराकरण कराने का निर्देश दिया। भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने खासकर निर्धारित सरकारी मूल्य पर धान खरीद न होने और शौचालय में गड़बड़ी होने को लेकर राज्यसभा सदस्य की मौजूदगी में जमकर हंगामा मचाया गया।

राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने सीओ बिधूना को एरवाकटरा थाना क्षेत्र में पुलिस से संबंधित बढ़ रही शिकायतों के लिए एरवाकटरा थाना पुलिस को अपनी कार्यशैली में सुधार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें इन सभी शिकायतों के संबंध में वे एक सप्ताह के अंदर समीक्षा करेंगी और यदि निस्तारण में शिथिलता मिली तो उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगी।

राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने कहा कि वह प्रत्येक माह बिधूना के डाक बंगले में विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता की शिकायते सुनकर उनका यथासंभव निराकरण कराएगी। उन्होंने बाद में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से भी भेंट कर पार्टी संगठन के संबंध में चर्चा की और कार्यकर्ताओं की भी समस्याएं सुनी। इस जनसुनवाई के मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, पूर्व चेयरमैन आदर्श मिश्रा, सतीश गोयल, अनिल शुक्ला, अमित मिश्रा, भाजपा नेता बंटूराव दिवाकर, भाजपा जिला मंत्री ऋषि पांडे, लाल सिंह सेंगर, अजय पाल सिंह कुशवाह, गौरीशंकर शाक्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा, दिनेश सिंह कुशवाह, मोहित भदोरिया, भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अरुणा सक्सेना, भाजपा जिला मंत्री विशाल शुक्ला शैलेंद्र भदोरिया, टी.पी. सिंह सेंगर, कुलदीप बाजपेई, सभासद सत्यम त्रिवेदी आदि प्रमुख भाजपा नेताओं के साथ ही उपजिलाधिकारी राशिद अली, सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह, कोतवाल राजकुमार सिंह राठौर, उप निरीक्षक आशीष भारद्वाज समेत कई अधिकारी भी मौजूद थे।

रिपोर्ट-हरगोविंद सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के मतदान से पहले मायावती ने की अपील, वोट खरीदने, लूटने को लेकर रहें सावधान

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पहले चरण के मतदान ...