Breaking News

मिल्कीपुर के उप चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा ने किया मतदाताओं से जनसम्पर्क

मिल्कीपुर के उप चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा ने किया मतदाताओं से जनसम्पर्क

अयोध्या। मिल्कीपुर के उपचुनाव में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने भी चुनावी प्रचार प्रसार में जी तोड़ लग गयी हैं। प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान के समर्थन में डोर टू डोर प्रचार प्रसार कर रही हैं। महिला मोर्चा की महिलाओं द्वारा महिला मतदाताओं से रूबरू होकर सरकार की योजनाओं से अवगत करा रहीं हैं। प्रत्याशी को अपना मत देने के लिए आग्रह कर रही हैँ।

एमओबीसी 250 के सफल समापन पर आयोजित की गई कोर्स समापन परेड

मिल्कीपुर के उप चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा ने किया मतदाताओं से जनसम्पर्क

इसी क्रम में प्रदेश की कई महिला पदाधिकारी भी चुनाव प्रचार में उतरी हैं। प्रियंका मौर्य, अपर्णा यादव, सुनीता श्रीवास्तव, टांडा की पूर्व विधायक संजू देवी, गोसाईगंज नगर पंचायत अध्यक्ष विजयलक्ष्मी जायसवाल महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री ममता पाण्डेय, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा गौड़, प्रतिमा शुक्ला, नेहा तिवारी, अनीता द्विवेदी, लक्ष्मी सिंह, माया सिंह, करुणा पाण्डेय,

दलित युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार, शराब के नशे में की हैवानियत

सीमा तिवारी, सीमा सिंह, पूजा रावत मिल्कीपुर विधानसभा के कुमार गंज के कौराह, पाकड़पुर, बालारमऊ, खांडसा, कुचेरा के तिवारी का पुरवा, पाठक का पुरवा, कबीर का पुरवा, मवई कला, मिल्कीपुर के रामपुरवा, डोभियारा, केंदई कला, इब्राहिमपुर खुरदहा, कुदुर्खा, तेन्धा सहित कई गावों में प्रचार कर रहीं हैं।

मिल्कीपुर के उप चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा ने किया मतदाताओं से जनसम्पर्क

महिला मोर्चा की नेहा तिवारी ने बताया कि हम लोगों गांव गांव जाकर महिलाओं को सरकार की नीतियों व योजनाओं से अवगत करा रहे हैं। महिला मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी को अपना कीमती मत देने के लिए आग्रह कर रहे हैं।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

कादीपुर के कोटेदारों की संगठनात्मक बैठक आयोजित

सुलतानपुर। कादीपुर ब्लाक के सभी कोटेदार बैठक नगर पंचायत कार्यालय कादीपुर के सभागार में आल ...