Breaking News

भाजपा विधायक केदार सिंह फोनिया का आज हुआ निधन, उत्तराखंड की राजनीति में दौड़ी शोक की लहर

पूर्व कैबिनेट मंत्री और कई बार के भाजपा विधायक रहे केदार सिंह फोनिया का शुक्रवार को निधन हो गया है। फोनिया देहरादून के नेहरू कॉलोनी में रह रहे थे, जहां उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली।वे उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके थे। उन्होंने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में भी अहम भूमिका निभाई थी।

उनके निधन की खबर से प्रदेश भाजपा में शोक की लहर है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक जताया। फोनिया यूपी और उत्तराखंड के समय बद्रीनाथ सीट से विधायक रह चुके हैं।फोनिया को 2012 में भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो उन्होने भाजपा छोड़कर, उत्तराखंड रक्षा मोर्चा का दामन थाम लिया था।  2019 में वो फिर भाजपा में शामिल हो गए थे।

यूपी में कल्याण सिंह सरकार में पर्यटन राज्य मंत्री भी रह चुके थे। 1992 में अयोद्धा राम मंदिर आंदोलन के दौरान, मंदिर परिसर की जमीन अधिगृहित करने के आदेश पर बतौर पयर्टन मंत्री उन्होंने साइन किए थे।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके आवास पर पहुंच फोनिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री केदार सिंह फोनिया जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’

 

About News Room lko

Check Also

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 5 भारतीय मछुआरे

चेन्नई। श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 5 भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत ...