Breaking News

भाजपायुमो के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

लालगंज-रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक और प्रदेश कार्यालय प्रभारी युवा मोर्चा भाजपा के विक्रम सिंह सिकरवार लालगंज होते हुए रायबरेली में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे।
इससे पहले उन्नाव के रास्ते लालगंज पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा रायबरेली के जिला उपाध्यक्ष मनीष त्रिवेदी व शिवम पाण्डेय की अगुवाई में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक और युवा-मोर्चा कार्यालय प्रभारी विक्रम सिंह सिकरवार का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इसके उपरान्त उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक कर उन्हें अहसास कराया कि अब प्रदेश में युवाओं की सरकार है।अभी से सबको 2019 के लिए जी जान से जुट जाना है ताकि पिछली बार से ज्यादा बड़ी सफलता दोहराई जा सके।
गांधी परिवार के गढ़ होने के सवाल पर उन्होंने कहाकि उन्हें युवा शक्ति पर पूरा भरोसा है उनकी ताकत के दाम पर अबकी सारे गढ़ टूटेंगे रायबरेली की जनता ने मन बन लिया है इस बार रायबरेली और अमेठी में भी कांग्रेस का डब्बा गोल होगा और इन सीटों पर भी भाजपा का कब्जा होगा।
इस दौरान प्रदीप सिंह सोनू, सज्जन सिंह,अनंत बाजपेई, अतुल शर्मा, पुलक दीक्षित, दीपक अग्रहरी,मूलन सिंह, अमनअवस्थी,शिवप्रकाश पाण्डे बच्चा, अनिल सिंह, चंद्रप्रकाश पांडेय,शीलू सिंह, विकास शुक्ल आशुतोष बाजपेई, राकेश सिंह, केके तिवारी, पप्पी अवस्थी आदि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में हुआ रामलला का सूर्य तिलक, अद्भुत क्षण के साक्षी बने करोड़ों रामभक्त

500 वर्षों तक चले संघर्ष के बाद निर्मित भव्य महल में मना रामलला का पहला ...