Breaking News

लोकसभा के कमजोर बूथों को सरल ऐप के माध्यम से साधेगी भाजपा

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 को लक्ष्य करते हुए संपूर्ण भारत के समस्त लोकसभा क्षेत्र में अपनी रणनीति को मजबूत करते हुए कमजोर बूथों को उनकी कमजोरी पर ध्यान देने के लिए सरल ऐप के माध्यम से बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया है। जिसमें प्रतापगढ़ जनपद में कमजोर बूथों पर जनसंपर्क के लिए लोकसभा क्षेत्र में 30 सदस्यीय तथा प्रत्येक विधानसभा में 10 सदस्यीय टीम का गठन किया है।

लोकसभा के कमजोर बूथों को सरल ऐप के माध्यम से साधेगी भाजपा

इस अभियान के जिला संयोजक अशोक कुमार श्रीवास्तव ने आईटी विभाग जिला संयोजक पंकज सिंह एवं उनकी आईटी टीम के साथ विधानसभा क्षेत्र पट्टी, रामपुर खास, विश्वनाथगंज की टीम के साथ समीक्षा बैठक कर अभियान की प्रगति एवं अभियान की ससमय सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया।

बैठक के दौरान रामचरित्र, शिव कुमार, रविशेष, हरिनारायण, अशोक कुमार, संजय सिंह, आलोक, मुरली, अशोक मिश्रा, विक्रांत, शैलेंद्र, अभिषेक, अश्वनी, विपिन गुप्ता, अंकित, पंकज आदि उपस्थित रहे।

About reporter

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...