Breaking News

सबका साथ सबका विकास पर भाजपा का विश्वास: धर्मपाल सिंह

भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र की बैठक नैमिषारणय सीतापुर में संपन्न हुई। बैठक में मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने अवध क्षेत्र के अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन, विधानसभा स्तर पर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किये जा रहे महिला सम्मेलन और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वोटर चेतना महाभियान सहित अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों व अभियानों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजना के संदर्भ में मार्गदर्शन किया।

बैठक की अध्यक्षता अवध क्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने की। बैठक में अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों सहित सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा और अनुसूचित मोर्चे के जिलाध्यक्ष सम्मिलित हुए।

👉22 जनवरी को होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, पीएम मोदी होंगे समारोह में शामिल

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने अवध क्षेत्र की बैठक में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों व कार्यक्रमों के संदर्भ में विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने 2 नवम्बर को राजधानी लखनऊ में होने वाले अवध क्षेत्र के अनुसूचित वर्ग सम्मेलन को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कहा कि अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन में प्रत्येक मंडल के प्रत्येक बूथ से अनुसूचित वर्ग के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो इसके लिए हमें योजनापूर्वक कार्य करना होगा।

सबका साथ सबका विकास पर भाजपा का विश्वास: धर्मपाल सिंह

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लम्बे अरसे तक कांग्रेस और अन्य दलों ने अनुसूचित वर्ग के लोगों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया लेकिन अनुसूचित वर्ग के लोगों के विकास और इनके कल्याण के लिए कोई पहल नहीं की। 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ अनुसूचित वर्ग के लोगों को मिल रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र के साथ अनुसूचित वर्ग के कल्याण और उनके विकास के लिए भाजपा सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

प्रदेश महामंत्री संगठन ने लखनऊ में होने वाले अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन में प्रत्येक बूथ से अनुसूचित वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करते के लक्ष्य के साथ जिला, मंडल, सेक्टर व बूथ स्तर पर अतिशीघ्र बैठके आयोजित करने के निर्देश दिये।
प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने पार्टी के महिला मोर्चा द्वारा विधानसभा स्तर पर आयोजित किये जा रहे महिला सम्मेलनो में बड़ी संख्या में प्रत्येक वर्ग की महिलाओं की सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

👉अखिलेश की कांग्रेस को दो-टूक : गठबंधन करना है कि नहीं, करें साफ !

उन्होंने कहा कि पार्टी के महिला सम्मेलनों में महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी यह सिद्ध करती है कि आजादी के अमृत काल में मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में देश की महिलाओं को उपहार दिया है। प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि जिन विधानसभाओं में महिला सम्मेलन होना शेष रह गया है वहां प्रयास पूर्वक यथाशीघ्र इन सम्मेलनों को आयोजन पूर्ण कर लिया जाए।

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वोटर चेतना महाभियान की चर्चा करते हुए कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता के मूल मंत्र के साथ पार्टी कार्यकर्ता वोटर चेतना महा-अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 27 अक्टूबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए हमें योजनापूर्वक कार्य करना होगा। 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के पश्चात पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता घर-घर सम्पर्क कर मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में जुटे।

👉भारत ने कनाडा से वीजा सेवाएं फिर की शुरू, रिश्तों में खटास के बाद हुई थी बंद

उन्होंने कहा 30 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक घर-घर सम्पर्क का विशेष अभियान चलाकर मतदाताओं से सम्पर्क व संवाद स्थापित कर वोटर चेतना महा-अभियान को गति देना है। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि अभियानों और कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को अच्छे कार्यकर्ता मिलते हैं और अच्छे कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही सभी अभियान सफल होते हैं भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का काम इन अभियान के माध्यमों से करेगा। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...