Breaking News

नागरिकता संशोधन बिल लाकर भाजपा ने देश के नागरिकों में मानसिक उबाल किया पैदा: सुरेन्द्रनाथ 

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल लाकर भारतीय जनता पार्टी ने देश के आम नागरिकों में मानसिक उबाल पैदा कर दिया है। साथ ही साथ संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्य सभा में कुछ छदमवेश धारी राजनैतिक दलों का दोहरा चरित्र उजागर कर दिया है। ऐसे छदमवेश धारी दल संसद से बाहर मुस्लिम वर्ग के वोट बैंक के लिए दिखावे के रूप में उनके गम में गोते लगाते रहते हैं परन्तु वास्तविकता कुछ और रहती है।

श्री त्रिवेदी ने आगे कहा कि अपने देश के पूर्वोत्तर राज्यों में इस बिल का पुरजोर विरोध और प्रदर्शन हो रहा है और भाजपा की असलियत पर चर्चाएं हो रही हैं। अमेरिका और यूरोप जैसे देशों के अनेको संगठनों ने इस बिल के विरोध में अपने वक्तव्य दिये हैं। यहां पर यह भी उल्लेखनीय है कि सम्पूर्ण देश महिला उत्पीडन, मंहगाई, भुखमरी, बेरोजगारी और बेकारी की चपेट में ग्रस्त है परन्तु केन्द्र सरकार आम जनता को राहत देने का कोई भी कदम नहीं उठा रही है। तीन महीने से प्याज और पेट्रोल के दाम लगातार बढ रहे है लेकिन बढती मंहगाई की ओर कोई ध्यान नहीं है। ऐसे में नागरिकता संशोधन बिल लाकर देश की जनता का ध्यान उन मुददों की तरफ से हटा लिया गया है। यदि ध्यान से देखा जाय तो पूरे देश को पुनः विभाजन की ओर ले जाने का काम भाजपा कर रही है तथा वर्ग संघर्ष में जनता को ढ़केल रही है।

रालोद प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकारों का यह दायित्व होता है कि आम जनजीवन में अमन चैन की स्थिति बनी रहे, परन्तु वर्तमान केन्द्र सरकार देश का अमन चैन बर्बाद करने का प्रयास कर रही है जैसा कि पूर्वोत्तर राज्यों में देखने को मिल रहा है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की दिखावटी बात करने वाली भाजपा का असली मुखौटा देश और विदेश में चर्चित हो रहा है। यहां यह भी कहना अप्रासंगिक न होगा कि विदेशों में लोकतांत्रिक हिन्दुस्तान की छवि धूमिल करने का कुचक्र केन्द्र सरकार द्वारा तैयार किया जा रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...