Breaking News

एकजुट होकर पार्टी समर्थित प्रत्याशी को जिताने का आहवान

लालगंज/रायबरेली। सरेनी विधानसभा क्षेत्र के धूरेमऊ ग्राम सभा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक सम्पन्न हुयी है।बैठक मे अवध क्षेत्र मंत्री दिलीप यादव, प्रदेश परिसद सदस्य अजय त्रिपाठी, प्रांतीय नेता विनोद बाजपेयी देवेन्द्र सिंह जिला उपाध्यक्ष आदि ने विचार व्यक्त किये।क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव मे एकजुट होकर पार्टी समर्थित प्रत्यासियों को जिताने का आहवान किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने कहा कि विपक्षी केवल झूठ की राजनीति कर रहे है।भाजपा समर्थित प्रत्याषी केन्द्र व प्रदेष सरकार के द्वारा कराये जा रहे विकास कार्याें के बदौलत चुनाव मे सफलता प्राप्त करेगा।प्रांतीय नेता विनोद बाजपेयी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है। कार्यकर्ता ही पार्टी समर्थित प्रत्यासियों को जितायेगा।

जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर मोदी और योगी सरकार के द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्याें का प्रचार कर लोगों का समर्थन हासिल करना होगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का योगी सरकार पर हमला, बोले- ये सरकार की विफलता, बाबा को बचाने का हो रहा प्रयास

लखनऊ:  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय ने कहा कि हाथरस की घटना यूपी के ...